नर्मदापुरम -देहात थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये की कीमत वाले 2 सैंड बोआ (दोमुंहा) सांप बरामद किए हैं। पुलिस ने 65 वर्षीय आरोपी ओमप्रकाश गोर (निवासी महेंद्र गांव, जिला सिराली) को सतवासा क्षेत्र से हिरासत में लिया है।पकड़े गए दोनों सैंड बोआ सांपों की लंबाई लगभग 4 फीट बताई जा रही है।वीओ -सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सांपों को सुरक्षित टीम को सौंप दिया गया है।
वन विभाग आरोपी का मेडिकल चेकअप कराने के बाद उसे जेल भेजने की तैयारी कर रहा है।जानकारी के अनुसार सैंड बोआ सांपों का इस्तेमाल मुख्य रूप से तंत्र-मंत्र, अंधविश्वास और विदेशों में दवाइयां व कॉस्मेटिक्स बनाने के लिए किया जाता है, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी भारी मांग और अवैध तस्करी होती है।


