Friday, April 19, 2024
HomeBreaking Newsमध्यप्रदेश का सियासी घमासान-2: कमलनाथ कैबिनेट की बैठक; एक घंटा मंत्रियों के...

मध्यप्रदेश का सियासी घमासान-2: कमलनाथ कैबिनेट की बैठक; एक घंटा मंत्रियों के लिए, बाकी दिन रिजर्व

नमस्ते ओरछा महोत्सव को सीएम का दूर से नमस्ते

कमलनाथ के बुलावे पर दिल्ली से भोपाल आए दिग्विजय सिंह

सिंधिया खेमे के मंत्री भी ठोक रहे ताल

भोपाल। मध्यप्रदेश का सियासी घमासान पार्ट-2 आज भी जारी है। अस्थिरता को लेकर अनिश्चितता के माहौल में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक की। इसके बाद एक घण्टे का समय खास मंत्री और दिग्विजय सिंह के साथ गुप्त मंत्रणा के लिए रखा है। दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद से CM कमलनाथ Kamalnath ने पूरा दिन सरकार बचाने की कवायद के लिए रिजर्व रखा है।

यह भी देखें: कमलनाथ सरकार पर गंभीर संकट! मंत्री भी बोले उनके सभी विकल्प खुले

नमस्ते ओरछा सहित सीएम के अन्य कार्यक्रम निरस्त

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज से शुरु हो रहे तीन दिवसीय नमस्ते ओरछा महोत्सव के उद्घाटन करने का अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया। उनकी जगह मंत्री ब्रजेंद्र सिंह राठौर और अन्य मंत्री जाकर नमस्ते ओरछा Namaste Orchha महोत्सव शुरु कराएंगे।

दिग्विजय भोपाल पहुंचे

सियासी घमासान में दिल्ली का मोर्चा सम्भाल रहे कमलनाथ के संकटमोचक दिग्विजय सिंह Digvijay Singh सुबह की फ्लाइट से भोपाल आए। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक है और वे मुख्यमंत्री के बुलावे पर आए हैं।

सिंधिया कैंप भी सक्रिय

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्री भी बीती रात दिल्ली में मीटिंग के बाद सुबह भोपाल लौट आए। Jyotiraditya Scindia समर्थक लेबर मिनिस्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि सिंधिया को राज्यसभा भेजा जाना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो अभी जो हो रहा है इससे ज्यादा हो सकता है।

यह भी देखें: माफियाओं के साथ मिलकर भाजपा का कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास

दिग्विजय सिंह के तेवर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS