आगर-मालवा जिले के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। नुक्कड़ सभा में विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को बीजेपी का अप्रत्यक्ष स्टार प्रचारक तक बता दिया। साथ ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, ऐसे में कांग्रेस विकास के लिए पैसा कहां से लाएगी।
सुसनेर में बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी के कार्यक्रम में रैपर को बुलाए जाने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए रैपर बुलाया गया, खूब डांस और कॉमेडी हुई… लेकिन इसकी जरूरत नहीं थी, कांग्रेस अपने नेता को ही खड़ा कर देती।विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे जहां जाते हैं, वहां बीजेपी को फायदा होता है। उन्होंने राहुल गांधी को बीजेपी का अप्रत्यक्ष स्टार प्रचारक तक बता दिया।
इसके बाद विजयवर्गीय ने सुसनेर के कांग्रेस विधायक पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि विधायक उनके पास काम लेकर आते हैं और वे कभी ‘ना’ नहीं करते, बल्कि उन्हें ‘कड़क-मीठी चाय’ पिलाते हैं। विजयवर्गीय ने दावा किया कि अगर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतकर उनके पास विकास कार्यों के कागज लेकर आएगा, तो वे सभी कागज रख लेंगे और उसे एक बॉक्स देकर सुसनेर जाकर खोलने को कहेंगे। और यहीं विजयवर्गीय ने अपने अंदाज में चुनावी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप जीतकर आएगा तो विकास के कागज तुरंत मंजूर होंगे, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी जीतकर बॉक्स खोलेगा तो उसमें घंटी मिलेगी विजयवर्गीय ने जनता से सवाल किया—“अब आप देख लो कि आपको विकास करना है या घंटी बजवाना है।
”उद्धबोधन – कैलाश विजयवर्गीय, मंत्रीवीओ- सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में बीजेपी से प्रदीप सोनी और कांग्रेस से विष्णु पाटीदार मैदान में हैं। मतदान 29 सितंबर को होना है।


