लॉस एंजिल्स: दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की कैलिफॉर्निया स्थित नैवरलैंड (Neverland) संपत्ति को उद्योगपति रॉन बर्कले ने खरीद लिया है.
बर्कले के प्रवक्ता ने गुरुवार को ई-मेल के जरिये बताया कि उद्योगपति ने सैंटा बारबरा के निकट लॉस ऑलिवोस में स्थित 2,700 एकड़ की माइकल जैक्सन की इस संपत्ति Neverland को ‘लैंड बैंकिंग’ योजना के तहत खरीदा है.
‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की खबर के अनुसार, बर्कले को यह संपत्ति 2 करोड़ 20 लाख अमेरिकी डॉलर में बेची गई है. बर्कले निवेश कंपनी ‘यूसेपा कंपनीज’ के सह-संस्थापक रहे, जैक्सन के सहयोगी रहे हैं.
साल 2016 में संपत्ति की कीमत दस करोड़ अमेरिकी डॉलर मांगी गई थी. अगले साल इसे कम करके 6 करोड़ 70 लाख अमेरिकी डॉलर कर दिया गया था.
12,500 वर्गफुट के मुख्य आवास के अलावा इसमें 3,700 वर्ग फुट का पूल हाउस है. इसके अलावा एक अलग भवन भी है, जिसमें 50 सीटों वाला मूवी थियेटर और एक डांस स्टूडियो है.