potato face mask for dark spots: Potato For Skin: बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें आलू से ब्‍लीच, स्‍किन पर आएगा गजब का ग्‍लो – how to use potato as a bleach for skin lightening

NBT

स्‍किन से दाग-धब्‍बे और टैनिंग हटाने के लिए अगर आप बाजार का केमिकल बेस्‍ड ब्‍लीच इस्‍तेमाल नहीं करना चाहती, तो घर पर ही आपको कई ऑप्‍शन मिल जाएंगे। आपको जानकार हैरानी होगी मगर यह बात सच है कि आप आलू आप के प्रयोग से भी अपनी स्‍किन की रंगत को निखार सकती हैं।

आलू एक प्राकृतिक स्किन लाइटनर है, जिसका उपयोग हम घर पर कर सकते हैं। यह सभी प्रकार की स्‍किन के लिए अच्‍छा माना जाता है। अगर आप बिना पैसे खर्च किए चेहरे के कालेपन को दूर करना चाहती हैं, तो आलू को इस तरह से ब्‍लीच बनाकर यूज करें…

NBT

सामग्री

Also read: चला गया है चेहरे का नैचुरल ग्‍लो, जानें कच्‍चे आलू से 3 मिनट में कैसे करें फेशियलबनाने का तरीका

  1. एक आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें।
  2. थोड़ी मात्रा में गुलाब जल मिलाएं दोनों का पेस्‍ट बनाएं। यह ब्लीच क्रीम का बेस है।
  3. इस पेस्ट में नींबू का रस मिलाएं। यदि आपकी स्‍किन ड्राय है तो शहद मिलाएं
  4. यदि आपकी स्‍किन नॉर्मल है तो इस पेस्ट का उपयोग बिना कुछ मिलाए भी कर सकती हैं।
  5. इस पेस्‍ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे सादे पानी से धो लें।
  6. अच्‍छा परिणाम पाने के लिए इसे हफ्ते में एक बार जरूर आजमाएं।
NBT

कैसा मिलता है रिजल्‍ट

यह स्‍किन को तुरंत गोरा बनाता है। इस प्राकृतिक फेशियल ब्‍लीच को नियमित इस्‍तेमाल करने से चेहरे से दाग-धब्‍बे और टैनिंग पूरी तरह से निकल जाएगी। आलू में एक एंजाइम होता है, जो त्वचा को चमकदार और काले धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। त्‍वचा से दाग-धब्‍बों को कम करने के लिए आप आलू के रस या पल्‍प का उपयोग कर सकती हैं। यही नहीं, ये एंटी एजिंग गुणों से भी भरा है। यह आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकता।

नोट: सर्वोत्तम परिणाम के लिए इसे सप्ताह में दो या तीन बार उपयोग करें। हो सकता है कि इस ब्लीच को लगाने से आपके चेहरे पर हल्की झुनझुनी हो, लेकिन यह पूरी तरह से सामान्य है। इसका मतलब है कि यह आपकी त्वचा पर से डेड स्‍किन को हटाने का काम कर रहा है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here