राष्ट्रपति मुर्मु का इंदौर दौरा रद्द, बड़वानी में होगा राज्यपाल और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

इंदौर/बड़वानी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 18 और 19 जून को प्रस्तावित इंदौर दौरा रद्द हो गया है। हालांकि, 19 जून को बड़वानी में होने वाला कार्यक्रम यथावत रहेगा, जिसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।

राष्ट्रपति का यह दौरा पहले से ही प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इंदौर का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। बड़वानी में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय और अन्य वर्गों से संबंधित गतिविधियों में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here