prince louis in viral video: Royal kid Louis gave cute expressions in Queen Elizabeth Platinum Jubilee: दादी महारानी एलिजाबेथ की प्लेटिनम जुबली में शरारत करते नजर आए प्रिंस लुईस, करीना कपूर ने कहा cute प्रिंस

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) ने बीती 2 जून को अपने शासन के 70 साल पूरे किए हैं। साल 1952 में ब्रिटेन की गद्दी पर उनकी ताजपोशी हुई थी। जब वह ब्रिटेन की महारानी बनी थीं, तब उनकी उम्र केवल 25 साल थी। हालांकि, आज वह 96 साल की हैं और ब्रिटेन की सत्ता संभालने वाली सबसे उम्रदराज महिला भी हैं। यही एक वजह भी है कि महारानी के तब से लेकर अब तक इस गद्दी पर काबिज होने की खुशी में चार दिवसीय प्लैटिनम जुबली समारोह (Queen Elizabeth II Platinum Jubilee) का आयोजन किया।

इस दौरान बकिंघम पैलेस में हजारों की भीड़ में मेहमान जमा हुए। लेकिन जिस एक इंसान ने पैपराजी के कैमरों से लेकर वहां बैठे लोगों तक का ध्यान खींचा, वह इस शाही परिवार के सबसे छोटे नवाबजादे निकलें। दरअसल, हम बात कर रहे हैं प्रिंस विलियम और केट मिडलटन (Prince William And Kate Middleton) के सबसे छोटे बेटे प्रिंस लुइस की, जिन्होंने पूरे इवेंट में क्यूट एक्सप्रेशन दे-देकर हर किसी का दिल जीत लिया। (Photos-Getty Images)

किसी को कैसे प्यार न आए

दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रिंस लुइस (Primce Louis) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मां को जीभ चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। पहले अपने गालों को फुलाना फिर अपनी कुर्सी पर खड़े होना और उसके बाद दोनों हाथों से अपना चेहरा ढंकना और फिर गुस्सा करते हुए जोर से चिल्लाना, परदादी के ग्रैंड सेलिब्रेशन में परिवार के सबसे छोटे नवाब की हर वो हरकत कैद हो गई, जिसे देख किसी को भी उन पर प्यार आ सकता है। नो डाउट प्रिंस लुइस का अंदाज तो सबसे प्यारा था ही लेकिन इस दौरान उनका स्टाइल भी कुछ कम नहीं था।

काले सूट-बूट में खूब जमे प्रिंस लुइस

बात करें, प्रिंस लुइस के लुक की, तो परदादी के लिए रखे गए इस फंक्शन में उन्होंने ब्लैक कलर का टक्सीडो सूट पहना था, जिसमें वह काफी ज्यादा प्यारे लग रहे थे। हालांकि, वीडियो में देखा जा सकता था कि कुछ देर बाद उन्होंने अपना कोट निकाल दिया था, जिसके बाद वह केवल वाइट शर्ट और ब्लू पैंट में ही घूमते नजर आए।

करीना कोभी आ गया प्यार

प्रिंस लुइस के इस क्यूट वीडियो को देखने के बाद करीना कपूर खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वह इस स्थिति में केट से रिलेट कर सकती हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here