
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ भारत वापस लौट आई हैं. प्रियंका, निक के साथ शादी होने के बाद अमेरिका चली गई थीं. बावजूद इसके वो लगातार मीडिया की सुर्खियां बटोरती रहीं. लेकिन अब 3 महीने बाद अपने घर लौटीं प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है.
प्रियंका ने शेयर की तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों भारत में हैं. भारत आकर प्रियंका कितनी खुश हैं, वो इस तस्वीर को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है. प्रियंका की इस तस्वीर को तकरीबन 20 लाख लोगों ने पसंद किया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि, ‘मेरा सबसे अच्छा ट्रैवल बडी…हेलो दिल्ली…वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है.’
‘द स्काई इज पिंक’ में आएंगी नजर
प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आने वाली हैं. शादी से पहले ही प्रियंका ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली थी. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट फरहान अख्तर नजर आएंगे. वो इस फिल्म में प्रियंका के पति के रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं.

