priyanka chopra expensive hand bags: अगर नहीं चाहते कर्ज में डूबना तो, प्रियंका चोपड़ा के इस पर्स को खरीदने के बारे में सोचे भी ना – do not even dream about priyanka chopra chanel jerry can plexiglass purse

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पास दुनिया के कुछ बेहद लग्जरी ब्रैंड्स के हैंडबैग्स मौजूद हैं। इन्हें वह समय-समय पर अपने लुक और ड्रेस के साथ मैच करते हुए कैरी करती दिख जाती हैं। उनके इस कलेक्शन में एक ऐसा पर्स भी शामिल है जिसकी कीमत इतनी है कि उसे लेने के बारे में ज्यादातर लोग सोच भी नहीं सकते हैं।

फ्रांस के मशहूर ब्रैंड chanel ने कुछ समय पहले एक खास पर्स का कलेक्शन लॉन्च किया था। ये लिमिटिड ऐडिशन पर्स थे, यानी इनकी संख्या बहुत कम थी और इन्हें हर कोई ले नहीं सकता था। इस हैंडबैग का नाम Chanel Jerry Can Plexiglass रखा गया था।

अब ये तो सभी जानते हैं कि प्रियंका फैशन को लेकर कितनी दीवानी हैं, ऐसे में उनके लिए लिमिटिड ऐडिशन का पर्स लेना भी भला क्या बड़ी बात हो सकती है। जैसे ही ये पर्स मार्केट में उतारा गया वैसे ही इस बाला ने इसे खरीदकर अपने कलेक्शन का हिस्सा बना लिया।

क्या आप लगा सकते हैं प्रियंका चोपड़ा के इस पर्स की कीमत का अंदाजा? बस सोचना 2 लाख से शुरू कीजिएगा

ग्लास से बना है यह पर्स

यह यूनीक पर्स प्लेक्सीग्लास से बनाया गया है। इस क्लियर ग्लास पर्स पर आगे और पीछे ब्रैंड का लोगो बनाया गया था। इसका शेप गैसोलीन कैन शेप का है। इसमें गोल्डन चेन और बॉटम में रोज गोल्ड मेटल का यूज किया गया है। पर्स के डिजाइनर Karl Lagerfeld हैं।

NBT

Chanel Jerry Can Plexiglass

कीमत

लिमिटिड ऐडिशन की हर चीज हमेशा आम चीजों के मुकाबले महंगी ही होती है, तो भला इस लग्जरी ब्रैंड के ग्लास से बने पर्स की कीमत कैसे कम हो सकती थी। प्रियंका चोपड़ा के इस पर्स की कॉस्ट अमेरिकन डॉलर में करीब 10,800 थी। अगर इसे भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट किया जाए तो यह कीमत करीब 8,24,877 रुपये होती है।

प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस को लेने का है मन? लोन लेने के लिए तैयार हो जाएं

अब कीमत तो जान ली है तो आप खुद ही बताइए कि क्या हर कोई इस पर्स को लेने के बारे में सोच भी सकता है? शायद आपका जवाब भी ‘ना’ ही रहेगा।

ब्लू साड़ी

  • ब्लू साड़ी

    साल की शुरुआत में मुंबई में आयोजित ‘उमंग मुंबई पुलिस शो’ को अटेंड करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा जोनस हाउस ऑफ मसाबा और एकया बनारस की ब्लू सिल्क साड़ी में नजर आई थीं। इस इलेक्ट्रिक ब्लू साड़ी में चांदी और बॉर्डर पर बड़े-बड़े फूलों का काम किया हुआ था। minerali_store की डिज़ाइन किए हुए लॉन्ग इयरिंग्स हाथ में नीले रंग की चूड़ियां, मिनिमल मेकअप और ब्लैक बिंदी उनके लुक को पूरा कर रही थी। मैडम का ये अवतार उनके दूल्हे राजा निक जोनस को इतना पसंद आ गया कि वो इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए।

  • पेस्टल पिंक साड़ी

    द डेस्टिनेशन वेडिंग एडिट कलेक्शन को लेकर तैयार की गई पेस्टल पिंक साड़ी में प्रियंका की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। फेमस डिज़ाइनर सब्यसाची द्वारा डिज़ाइन की गई इस साड़ी को प्रियंका ने अपने जेठ-जेठानी यानी जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में पहना था। ब्लशी न्यूड मेकअप के साथ प्रियंका ने स्मोकी आईज, Puce लिप कलर को लगाया हुआ था। साथ ही बालों को इंग्लिश गुलाब की मदद से जूड़े में पेयरअप किया हुआ था। शादी के लिहाज से देसी गर्ल का ये अंदाज देखने लायक था।

  • रेड-वाइट पोल्का डॉट साड़ी

    अपनी फिल्म ‘The Sky Is Pink’ के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में पहुंची प्रियंका चोपड़ा इस साड़ी में बेहद सुंदर लग रही थीं। इस रेड-वाइट पोल्का डॉट साड़ी के साथ फुल स्लीव्स हैंड ब्लाउज़ उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। सटल मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक उनके लुक को पूरा करने के लिए काफी थी। सब्यसाची कलेक्शन से तैयार की गई यह साड़ी देखने में भले ही सिंपल थी, लेकिन प्रियंका ने इसको एलिगेंट बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसके साथ अनमोल ज्वेलर्स के लॉन्ग डैंगलर्स उनका पूरा साथ दे रहे थे।

  • ब्रोकेड गोल्ड-सिल्वर साड़ी

    Marrakech International Film Festival में अपनी आकर्षक उपस्थिति दर्ज कराने पहुंची प्रियंका ने उस वक्त सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, जब वो अबू जानी संदीप खोसला की ब्रोकेड गोल्ड और सिल्वर साड़ी में नजर आईं। मिनिमल मेकअप के साथ गोल्डन चोकर, ब्लशी चीक्स और मूव लिपकलर साथ ही बालों को एक शानदार बन के साथ पूरा किया।

  • फ्लोरल साड़ी

    प्रियंका की इस फ्लोरल साड़ी को भी डिज़ाइनर सब्यसाची ने डिज़ाइन किया था। मिनिमल मेकअप के साथ डार्क puce लिप कलर इस साड़ी के साथ कंट्रास्ट का काम कर रह था। लेकिन इस साड़ी को जो सबसे खास बना रही थी, वो थी प्रियंका की ज्वैलरी। जी हां, इस साड़ी के साथ प्रियंका ने भारी -भरकम ज्वैलरी न डालते हुए अपने गले में मंगलसूत्र पहना हुआ था।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here