Punjab BJP leader claims – Union ministers will talk to farmers organizations on November 13 – पंजाब के बीजेपी नेता का दावा- केंद्रीय मंत्री 13 नवंबर को किसान संगठनों से बातचीत करेंगे

प्रतीकात्मक फोटो.

चंडीगढ़:

पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरजीत कुमार ज्ञानी ने सोमवार को दावा किया कि राजनाथ सिंह समेत तीन केंद्रीय मंत्री दिल्ली में 13 नवंबर को केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों से बातचीत करेंगे. ज्ञानी ने संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा मंगलवार तक किसान संगठनों को आमंत्रण भेजे जाने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि तोमर के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री पीयूष गोयल किसानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे.

ज्ञानी के नेतृत्व में पंजाब भाजपा के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को दिल्ली में राजनाथ सिंह और नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर उन्हें राज्य की स्थिति से अवगत कराया था. प्रतिनिधिमंडल ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री किसान संगठनों से बातचीत के लिए तैयार हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here