Punjab Haryana Farmers move towards Delhi to protest against the farm laws LIVE Updates – Farmers Protest LIVE Updates: कृषि कानून के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, दिल्ली कूच को तैयार अन्नदाता

Farmers Protest LIVE Updates: कृषि कानून के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, दिल्ली कूच को तैयार अन्नदाता

कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है. (फाइल फोटो)

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों (Farm Laws) का विरोध नहीं थम रहा है. खासकर पंजाब और हरियाणा के किसान इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं. कांग्रेस शासित पंजाब के हजारों किसान हरियाणा बॉर्डर पर जमा हैं. वे सभी आज (गुरुवार, 26 नवंबर) दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे हैं. दिल्ली आने का उनका मकसद केंद्र सरकार के समक्ष विरोध कर इन कानूनों को वापस लेने की मांग से है. किसान बीजेपी शासित राज्य हरियाणा की पुलिस द्वारा रोकने के लिए किसी भी कार्रवाई का डटकर मुकाबला करने को तैयार हैं. दिल्ली में आज और कल (गुरुवार और शुक्रवार) पंजाब के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, केरल और उत्तर प्रदेश के किसान भी प्रदर्शन और विरोध मार्च करने वाले हैं. इस बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से किसी भी संगठन को दिल्ली में मार्च करने, विरोध-प्रदर्शन या रैली करने की अनुमति देने से इनकार किया है. गुरुग्राम और फरीदाबाद बॉर्डर पर सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं.

Farmers Protest LIVE Updates in Hindi: 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here