सीएम मोहन यादव ने खरगोन में ₹416 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन, लाड़ली बहना योजना को भी दी बड़ी सौगात

खरगोन, मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज खरगोन जिले के बेड़िया में विकास कार्यों का पिटारा खोल दिया. एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मिर्च मंडी बेड़िया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम यादव ने जिले के ₹266 करोड़ के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया. बड़वाह विधायक सचिन बिरला की मांग पर, मुख्यमंत्री ने मिर्च मंडी सहित जिले के विकास के लिए करीब ₹150 करोड़ के कार्यों की घोषणाएं भी कीं, जिससे कुल विकास परियोजनाओं का आंकड़ा ₹416 करोड़ तक पहुंच गया.खराब मौसम के कारण, सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा बेड़िया पहुंचे थे.

लाड़ली बहना योजना में बड़ा इजाफा

इस दौरान सीएम यादव ने लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों के लिए एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि दीपावली से लाड़ली बहना को ₹1500 दिए जाएंगे. मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने यह भी बताया कि रक्षाबंधन पर ₹1250 मिलेंगे और वर्ष 2026 से 27 और 28 तक यह राशि तीन हजार रुपए तक पहुंचाई जाएगी.

कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम यादव

करीब 25 हजार किसानों और महिलाओं के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने 55 साल के कार्यकाल के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए. पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हमला बोलते हुए यादव का कहना था कि पटवारी और कांग्रेसी केवल बयानबाजी करते हैं और झूठी घोषणाएं करते हैं. सभा के दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया. इस दौरान सीएम डॉ. यादव कांग्रेस को यहां तक कह गए, “अरे बाबू ये मूंग और मसूर की दाल, तुम्हारे काकाजी ने भी देखा था खेत में तीसरी फसल का जमाना. अपने बाप दादाओं के पाप की माफी मांग लो.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here