Rahul Gandhi ने तृणमूल कांग्रेस सांसद Abhishek Banerjee पर सोनारपुर में हुए कथित हमले की कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसी सांसद पर हमला केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि उस जनता पर हमला है जिसने उसे चुना है और उस लोकतंत्र पर भी हमला है जो देश की साझा विरासत है।
राहुल गांधी ने अपने संदेश में आरोप लगाया कि यह भाजपा की बदले की राजनीति का घिनौना रूप है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद कभी भी हिंसा का कारण नहीं बन सकते और लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति को हिंसा से नहीं दबाया जा सकता।कांग्रेस नेता ने केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार से दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता न करनी पड़े।
राहुल गांधी ने अभिषेक बनर्जी और उनके परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सोनारपुर में हुई इस घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है और मामले ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।


