रविवार की रात 9 बजे 9 मिनट तक लाइट बंद कर घरों के बाहर दीये, मोमबत्ती और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर रोशनी करने का आह्वान किया है। शहर में लोग इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि सारी लाइट्स और बिजली से चलने वाले उपकरण बंद किए जाएंगे तो पावर स्टेशनों में दुघर्टना हो सकती है।
सप्लाई जारी रहे और बिजली का उपयोग नहीं होने से सब स्टेशन और ट्रांसफार्मरों में खराबी आ सकती है। इस बार भास्कर ने विद्युत वितरण कंपनी के अफसर से बात की। सीएसपीडीसीएल के अधीक्षण यंत्री भूषण वर्मा कहते हैं कि खपत पहले से ही कम है। शहर के अधिकांश शोरूम, दुकानें बंद हैं। रविवार को अगर घर की लाइट्स और तमाम उपकरण 9 मिनट के लिए बंद भी कर दिए जाएं तो कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। अभी करीब 10 प्रतिशत लोड कम करके रखा गया है। रविवार काे बारिश या तेज आंधी चली तो ही सब स्टेशन में ओवर हॉल्टेज से परेशानी हो सकती है। ओवर हॉल्टेज होने से बिजली सप्लाई व्यवस्था की गड़बड़ा सकती है, लेकिन इसकी आशंका कम है। मौसम ऐसा ही बना रहा तो पावर सप्लाई सिस्टम पर असर नहीं पड़ेगा।
विद्युत सप्लाई सिस्टम के ध्वस्त होने की थी चर्चा