Railways to introduce 200 more trains during festive season: Railway Board Chairman – फेस्टिव सीजन में 15 अक्‍टूबर से चलाई जाएंगी 200 विशेष ट्रेनें : रेलवे बोर्ड अध्‍यक्ष

फेस्टिव सीजन में 15 अक्‍टूबर से चलाई जाएंगी 200 विशेष ट्रेनें : रेलवे बोर्ड अध्‍यक्ष

प्रतीकात्‍मक फोटो

खास बातें

  • कहा, ट्रेनों की यह संख्‍या और भी ज्‍यादा हो सकती है
  • सभी जोन महाप्रबंधकों से विशेष ट्रेनों के बारे में रिपोर्ट मांगी है
  • जहां भी जरूरत होगी, हम वहां ट्रेनों का संचालन करेंगे

नई दिल्‍ली:

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ वीके यादव (Vinod Kumar Yadav) ने बताया कि भारतीय रेलवे (Indian Railway) त्यौहारी सीजन (festive season) में 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रही है. रेलवे ने फिलहाल सभी सामान्य यात्री ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है. कोरोना महामारी के चलते ये ट्रेनें 22 मार्च से रद्द हैं. रेलवे ने दिल्ली को देश के विभिन्न भागों से जोड़ने वाली 15 विशेष राजधानी ट्रेनों का संचालन 12 मई से और एक जून से लंबी दूरी की 100 ट्रेनों का संचालन शुरू किया. रेलवे 12 सितंबर से 80 अतिरिक्त ट्रेनें भी चला रही है.

यह भी पढ़ें

आंध्र के अनंतपुर से ताजे फल-सब्जियां लेकर किसान रेल पहुंची दिल्‍ली…

यादव ने गुरुवार को कहा, ‘‘हमने जोन के महाप्रबंधकों के साथ बैठक कर निर्देश दिया है कि वे स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करें. उनसे रिपोर्ट मांगी गयी है और इसी आधार पर फैसला होगा कि त्यौहारी सीजन में कितनी विशेष ट्रेनें चलाई जाएं. फिलहाल हमारा अनुमान है कि करीब 200 ट्रेनें चलेंगी, लेकिन यह हमारा अनुमान है, संख्या और ज्यादा भी हो सकती है.” उन्‍होंने कहा कि रेलवे ने राज्य सरकारों की जरुरतों और महामारी के हालात को देखते हुए यात्री सुविधाओं की रोज समीक्षा करने का फैसला लिया है. जहां तक यात्री ट्रेनों की बात है, हम ट्रेनों की जरुरत, यातायात और कोविड-19 के हालात की रोज समीक्षा करेंगे. जहां भी जरूरत होगी, हम ट्रेनें चलाएंगे.”

अब निजी कंपनियां चला सकेंगी पैसेंजर ट्रेनें

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here