रायपुरः नियम विरुद्ध चुनाव कराने के आरोप में निर्वाचन आयोग के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा नेता

रायपुर। नगर निगम रायपुर में आज महापौर एवं सभापति का निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन इसी बीच भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेताओं ने निर्वाचन आयोग पर नियम विरुद्ध चुनाव कराने का आरोप लगाया जा रहा है। जिसके खिलाफ पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता राज्य निर्वाचन आयोग के बाहर धरने पर बैठ गए। भाजपा नेताओं के द्वारा चुनाव आयोग के सामने नारेबाजी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here