Raipur News: कांग्रेस को वोट देने वाले लोग अगर ऐसा करेंगे… तो महंगाई कम हो जाएगी, जानें क्‍या है बीजेपी नेता का अचूक फार्मुला?

वरिष्ठ बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने एक अनोखा बयान द‍िया है.

वरिष्ठ बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने एक अनोखा बयान द‍िया है.

BJP Leader Brijmohan Agarwal Statement on Inflation: बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा क‍ि कांग्रेस दावा करती हैं कि प्रदेशभर में उनके पांच लाख से अधिक सक्रिय सदस्य हैं. मसलन यह कि अगर करीब बावन-तीरपन लाख लोग खाना-पीना छोड़ दें, अन्न का त्याग कर दें, पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल बंद कर दें तो कम से कम छत्तीसगढ़ से तो महंगाई कम हो ही जाएगी.

देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस पांच जून को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने जा रही है, जिसकी तैयारियां पूरी करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामत्री चंद्रशेखर शुक्ला की ओर से ब्लॉक से लेकर जिला और मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रमुखों का चिट्ठी लिख सुबह 10 से 12 बजे तक अपने-अपने घरों के बाहर धरना-प्रदर्शन कर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने को कहा गया है. कांग्रेस के प्रदर्शन और बढ़ती महंगाई पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने एक अनोखा बयान द‍िया है.

मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिन्हें भी महंगाई राष्ट्रीय आपदा लग रहा है. वे खाना-पीना छोड़ दें, अन्न का त्याग कर दें, पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल बंद करें. अगर कांग्रेसी और कांग्रेस को वोट देने वाले लोग ही ऐसा करेंगे तो महंगाई कम हो जाएगी.

छत्तीसगढ़ में 47 लाख लोगों ने कांग्रेस को दिया था वोट:-

बीते विधानसभा चुनाव याने साल 2018 में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की 43 फीसदी मतदाताओं ने वोट किया था. बात संख्या में करें तो कांग्रेस पार्टी को 4701530 (सैंतालिस लाख एक हजार पांच सौ तीस) मतदाताओं ने वोट किया था और कांग्रेस दावा करती हैं कि प्रदेशभर में उनके पांच लाख से अधिक सक्रिय सदस्य हैं. मसलन यह कि अगर करीब बावन-तीरपन लाख लोग खाना-पीना छोड़ दें, अन्न का त्याग कर दें, पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल बंद कर दें तो कम से कम छत्तीसगढ़ से तो महंगाई कम हो ही जाएगी.70 सीटों के साथ विधानसभा में है कांग्रेस:-

छत्तीसगढ़ की 90 में से 70 सीटें सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के पास है ऐसे में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल का यह कहना कि कांग्रेसी और कांग्रेस को वोट देने वाले लोग खाना-पीना छोड़ दें तो समझा जा सकता हैं कि प्रदेश की अधिकांश व्यस्क लोगों को खाना-पीना छोड़ना पड़ेगा.






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here