Raipur News In Hindi : 1856 people in home isolation, 14 samples sent, 15 out of 38 reported, all negative | 1856 लोग होम आइसोलेशन में, 14 सैंपल भेजे, 38 में से 15 रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव

  • विदेश से लौटे लोगों को खोज रही टीम, 13 लोग नहीं मिल रहे
  • एक मार्च के बाद जिले में कुल 68 लोग विदेश यात्रा से लौटे

दैनिक भास्कर

Apr 04, 2020, 04:44 PM IST

धमतरी. जिले में होम आइसोलेशन में रखे गए लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 1856 हो गई है। इस कारण कोरोना संक्रमण का खतरा अभी बना हुआ है। जिले से भेजे गए 38 सैंपल में से अब तक 15 की ही रिपोर्ट आई है। 

अच्छी बात यह है कि इनमें से सभी निगेटिव हैं। हालांकि अभी भी खतरा टला नहीं है। अभी भी विदेश से लौटे 13 लोग बताए पते पर नहीं मिल रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई 68 लोगों की सूची में से जिले के 55 लोग ही अब तक खोजे जा सके हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में रख दिया गया है। इनके सैंपल भी लिए जा रहे हैं। इनमें से 13 लोग ऐसे भी हैं जो पासपोर्ट में दिए गए पते पर नहीं हैं यानी पता गलत है। ऐसे में खतरा बना हुआ है। यह जिले में ही हुए और इनमें से किसी एक में भी कोरोना के लक्षण हुए तो संक्रमण फैल सकता है। इसलिए प्रशासन सतर्क है।

विदेश से लौटे सभी लोगों की होगी जांच
नई रणनीति के तहत विदेश आए सभी लोगों की जांच कराई जा रही है। अब तक मिले कोरोना पॉजिटिव लोगों में ज्यादातर ऐसे लोग मिले हैं जो विदेश से लौटे हैं या इनके संपर्क में आए लोग थे। यही कारण है विदेश आए लोगों को कोरोन्टाइन करके उनकी जांच कराई जा रही है। इन सभी के सैंपल लेकर भेजे जा रहे हैं।  जिले में से आए करीब 55 लोग अब तक चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें से करीब 34 लोगों को सैंपल लेकर भेजे जा चुके हैं। हालांकि अब तक इनमें से किसी की रिपोर्ट नहीं आई है। 

13 लोगों की जानकारी नहीं मिल रही
सीएमएचओ डॉ. डीके तुर्रे ने बताया कि लापता 13 लोगों की जानकारी  नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों को जानकारी दे दी गई। अब तक वहां से कोई निर्देश नहीं आए हैं। आगे जो भी निर्देश आते हैं उनके मुताबिक काम करेंगे। होम कोरोन्टाइन वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में 1856 लोग हैं।

दिल्ली मरकज के इलाके में सक्रिय नंबर भी बाहर के

दिल्ली मरकज क्षेत्र में सक्रिय नंबरों के आधार पर बनाई गई सूची में धमतरी जिले के लोग नहीं हैं। इस सूची में तीन का पता धमतरी जिले का बताया गया है। इनमें से एक रायपुर, एक दिल्ली का है। रायपुर में रहने वाले बिजली बोर्ड में इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि 15 मार्च के आसपास उनकी पत्नी दिल्ली एक कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं। संभव है कि इस दौरान उस क्षेत्र से गुजरी हों। इस कारण फोन नंबर की लोकेशन उस क्षेत्र में आई हो।

उन्होंने बताया कि इस संबंध सभी जानकारी अफसरों को दे दी है। उनके निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इसी तरह इस सूची में शामिल एक अन्य नंबर दिल्ली में सक्रिय है। सूची में यह नंबर नगरी का बताया गया है। दिल्ली में बात करने बताया कि मेरा धमतरी से कोई नाता नहीं है। मेरा दोस्त धमतरी जिले से है। इसलिए पते में वह जानकारी है। इस सूची में बताया गया तीसरा नंबर ही धमतरी जिले का है। यह दिल्ली गए थे। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन यह कर रहे हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here