Raipur News In Hindi : Coronavirus, Raipur Today Updates: Chhattisgarh MLA Praises Doctor and Policemen Hard Work | विधायक ने डॉक्टर और पुलिसवालों को बताया भगवान, नारियल देकर कहा- हमारी रक्षा करने के लिए शुक्रिया

  • रायपुर पश्चिम से विधायक विकास उपाध्याय ने की पहल 
  • कई संस्थाओं ने विधायक के जरिए सरकार तक पहुंचाई आर्थिक मदद 

दैनिक भास्कर

Apr 03, 2020, 07:17 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के विधायक विकास उपाध्याय ने डॉक्टर और पुलिस वालों का सम्मान किया। उनके सामने हाथ जोड़कर महामारी के इस संकटकाल में काम करने के लिए उनका धन्यवाद किया।  विकास उपाध्याय ने कोरोना वायरस के खिलाफ आम जनता के लिए डॉक्टर और पुलिस को संकटमोचक बताया। शुक्रवार को रायपुर में उन्होंने चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पुलिस के जवान,  निगम के स्वास्थ्य और सफाई कर्मचारियों को नारियल भेंट कर उनका सम्मान किया। पिछले दिनों मध्यप्रदेश और बिहार से स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कोरोना संदिग्धों द्वारा मारपीट की खबरें आईं थीं।  

विधायक ने कहा कि विश्व में सभी लोग कोरोना महामारी से पीड़ित हैं, ऐसे में डॉक्टर और पुलिस के लोग भगवान के स्वरूप बनकर हमारे सामने खड़े हैं। रात दिन अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में यह जुटे हुए हैं। मैं आज इन्हें नमन कर रहा हूं। जिन जगहों पर भी डॉक्टर या पुलिस वालों के साथ लोगों ने बदसलूकी की है मैं उसकी निंदा करता हूं। सम्मान के इस कार्यक्रम के बाद विधायक विकास उपाध्याय के माध्यम से छत्तीसगढ स्पंज आयरन मेन्यूफेक्चर्स एसोशिएसन अध्यक्ष ने 38 लाख रुपए सीएम रीलिफ फंड में डोनेट भी किए । 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here