raipur police act against illegal practicing ambulances

रायपुर में एंबुलेंसों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

रायपुर में एंबुलेंसों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

Covid-19 महामारी के समय में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किए जाने के दावों के बीच सच्चाई यह है कि एंबुलेंस तक मानकों पर खरी नहीं हैं. यही नहीं, एंबुलेंसों को मजबूर मरीज़ों से अवैध उगाही का ज़रिया बनाया जा रहा है.

रायपुर. कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है तो लोगों की परेशानी बढ़ रही है और दूसरी तरफ, इस परेशानी को मुनाफे में बदलने की नापाक कोशिशें जारी हैं. कठिन समय में लोग अस्पताल के चक्कर लगाने पर मजबूर हैं तो उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर कई एंबुलेंस चालक मनमाना किराया वसूलने में भी नहीं हिचक रहे. रायपुर जिला प्रशासन के पास लगातार ये शिकायतें आ रही हैं कि लॉकडाउन का फायदा उठाकर एंबुलेंस चालक नाजायज़ रकम वसूल रहे हैं. रायपुर एसपी के निर्देश पर सिविल लाइन और खम्हारडीह थाने की संयुक्त टीम बनाकर ऐसे एंबुलेंस चालकों पर कार्रवाई की गयी, जो मरीज़ों से ज़्यादा रकम वसूली कर रही हैं. ज़िला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची, तब उन्हें पता चला कि कुछ एंबुलेंस संचालक दूरी के हिसाब से दुगना किराया वसूल रहे थे, जबकि उनका वाहन एंबुलेंस के निर्धारित मानकों को भी पूरा नहीं कर रहा था. ये भी पढ़ें : सबसे बड़े अस्पताल में दलालों का गोरखधंधा, वेंटिलेटर बेड का रेट 50 हज़ार!

chhattisgarh news, chhattisgarh ambulance service, raipur news, raipur ambulnace service, छत्तीसगढ़ न्यूज़, रायपुर न्यूज़, छत्तीसगढ़ एंबुलेंस, रायपुर में एंबुलेंस

मनमानी करने वाले एंबुलेंस मालिकों पर पुलिस कार्रवाई अभियान जारी रखेगी.

ऐसे में, लोगों की ज़िंदगी से खिलवाड़ करने और आपदा के समय लोगों की मजबूरी को अवसर मानकर चलने वाले ऐसे तीन एंबुलेंस वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई. एम्बुलेंस वाहन क्रमांक सी जी/07/ए एम/3142, एम्बुलेंस वाहन क्रमांक सी जी/04/एच डी/8420 और थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा एम्बुलेंस वाहन क्रमांक सी जी/04/एच डी/8646 को पकड़कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई. रायपुर पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. ये भी पढ़ें : सड़क हादसे में मां बेटे की मौत, उग्र भीड़ ने देवघर मधुपुर रोड पर घंटों लगाया जाम बताया जा रहा है कि इन वाहनों में एंबुलेंस के लिए आवश्यक सुविधाएं भी नहीं थी और संचालकों और चालकों द्वारा लोगों की ज़िंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा था इसलिए रायपुर पुलिस द्वारा ऐसे एम्बुलेंस वाहनों के लायसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ को भी पत्र लिखा गया.






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here