Rajnath Singhs image tarnished by reports mentioning Chinese encroachment: Chidambaram – चीनी अतिक्रमण का उल्लेख करने वाली रिपोर्ट से धूमिल हुई राजनाथ सिंह की छवि: चिदंबरम

चीनी अतिक्रमण का उल्लेख करने वाली रिपोर्ट से धूमिल हुई राजनाथ सिंह की छवि: चिदंबरम

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि चीन द्वारा ‘अतिक्रमण’ किये जाने का उल्लेख करने वाली रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की छवि “धूमिल” हुई है. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को सरकार से पूछा था कि पूर्वी लद्दाख में चीनी ‘अतिक्रमण’ का उल्लेख करने वाली रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट को क्यों हटा लिया गया. रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गए दस्तावेज को मीडिया की एक खबर सामने आने के बाद बृहस्पतिवार सुबह हटा लिया गया था. उक्त खबर रक्षा मंत्रालय की उस रिपोर्ट पर आधारित थी.

यह भी पढ़ें

चिदंबरम ने ट्वीट में कहा, “कोई राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय से हटाना चाहता है! वरना रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर भारतीय क्षेत्र में चीनी अतिक्रमण का सच क्यों डाला जाता?” चिदंबरम ने लिखा, “उस एक बयान ने राजनाथ सिंह की छवि खराब कर दी (लोग पूछते हैं कि क्या मंत्रालय और सेना खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करने में विफल रहे और चीनियों को एलएसी पार कर आने दिया?)” बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की आलोचना की थी. 

महबूबा मु्फ्ती की बढ़ी हिरासत, तो पी चिदंबरम ने सरकार को घेरा, बोले- ये PSA का दुरुपयोग

VIDEO: रक्षा मंत्रालय ने वेबसाइट से हटाया डॉक्यूमेंट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here