raksha bandhan bollywood: इस शख्स को बड़ा भाई मानती हैं करीना कपूर, हर साल रक्षाबंधन पर बांधती हैं राखी – movie actress kareena kapoor consider this designer as her rakhi brother always tie rakhi on raksha bandhan

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

करीना कपूर खान को भले ही उनके बेबाक और बोल्ड पर्सनैलिटी के लिए जाना जाता हो, लेकिन सच तो यह है कि दोस्ती और रिश्तों के मामले में यह अदाकारा काफी नरम दिल इंसान है। उनका खुद का कोई सगा भाई नहीं है, जिस वजह से वह अपने कजिन्स के साथ रक्षाबंधन मनाती हैं। लेकिन एक शख्स और है, जिसे यह हसीना अपना भाई मानते हुए उसे हर साल राखी जरूर बांधती है।

बेगम करीना जिस शख्स को अपना राखी ब्रदर मानती हैं, वह और कोई नहीं बल्कि उनके सबसे क्लोज़ फ्रेंड्स में से एक मनीष मल्होत्रा हैं। इस नामी फैशन डिजाइनर के साथ बेबो काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं, जिसके बारे में सभी लोग जानते हैं। हालांकि, यह बात कम ही लोगों को पता है कि करीना के लिए मनीष सिर्फ दोस्त ही नहीं बल्कि बड़े भाई जैसे हैं। इसी वजह से उन्हें वह राखी भी बांधती हैं।

NBT

राखी के लिए एकदम परफेक्ट है सारा अली खान का यह चिकनकारी कुर्ता, बस ऐसे करें स्टाइल

हर खास मौके पर मनीष होते हैं शरीक

चाहे करीना के घर का कोई फंक्शन हो या फिर उन्होंने फैमिली व फ्रेंड्स के लिए पार्टी रखी हो, हर मौके पर मनीष मल्होत्रा को जरूर शरीक होते हुए देखा जाता है। यहां तक कि करीना जब सिर्फ अपनी गर्ल गैंग के साथ हैंगआउट करती हैं, तब भी मनीष उनके साथ अक्सर स्पॉट होते हैं, जो दिखाता है कि वह उनके कितने करीब हैं।

NBT

मनीष हैं फेवरिट डिजाइनर

करीना कपूर अक्सर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की आउटफिट्स में नजर आती हैं। उन्हें अपने इस भाई पर कितना विश्वास है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी शादी का लहंगा भी मनीष से ही डिजाइन करवाया था। यहां तक कि लेटेस्ट में अरमान जैन की शादी के फंक्शन में भी वह उन्हीं के कपड़ों में नजर आई थीं। ऐसे ही कई खास मौकों पर बेबो ज्यादातर मनीष मल्होत्रा लेबल के ही कपड़ों में दिखती हैं।

NBT

इस रक्षाबंधन, बॉलिवुड के इन स्टाइलिश भाई-बहनों से लें स्टाइल इंस्परेशन

शो-स्टॉपर बनती हैं करीना

मनीष मल्होत्रा जब भी अपना नया कलेक्शन लॉन्च करते हैं या कोई फैशन वीक में हिस्सा लेते हैं, तो वह करीना को जरूर अपना शो स्टॉपर बनाते हैं। यहां तक कि अगर विदेश में भी यह शो हो, तब भी बेबो इस डिजाइनर के लिए रैंप वॉक करती नजर आती हैं।

NBT


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here