मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दतिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह के साथ व्यापारी सम्मेलन में व्यापारी बंधुओं से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योग, व्यापार और निवेश को नई गति देने के साथ व्यापारियों के हितों के संरक्षण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।


