धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय—पार्टी ने पहले रोका था, सोनम जी के अनशन के बाद लिया गया फैसला

धार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कहा कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देने के लिए काफी पहले से तैयार थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें रोका था। उन्होंने कहा कि जब सोनम जी ने यह कहा कि धर्मेंद्र जी के इस्तीफे के बाद ही अनशन तोड़ूंगी, तो शायद पार्टी ने निर्णय लिया होगा।CJP के आंदोलन पर विजयवर्गीय ने कहा कि भारत 140 करोड़ लोगों का देश है, कोई छोटा सा बांग्लादेश या नेपाल नहीं। छोटे-मोटे आंदोलनों से देश पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव के बाद निराश हुए लोगों को CJP के पीछे खड़े होकर थोड़ी ऑक्सीजन मिल गई।उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के बीते तीन दिनों के फैसलों से विपक्ष के मंसूबों पर पानी फिर गया है।वहीं, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को लेकर विजयवर्गीय ने अमझेरा के शर्मा परिवार द्वारा मां की स्मृति में 5 हजार पौधे लगाए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से तापमान कम होगा और भूजल स्तर बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here