lifestyle rana daggubati miheeka bajaj wedding album see all pics from engagement to their royal wedding
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/14
राणा-मिहिका शादी के हर फंक्शन में दिखे रॉयल, सगाई से लेकर वेडिंग तक की ये तस्वीरें हैं सबूत

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस स्टार कपल ने अपनी वेडिंग के खूबसूरत पलों को इंस्टाग्राम पर सबके साथ शेयर किया है। चलिए देखते हैं एक-दूसरे के हो चुके इस रोमांटिक कपल की सगाई से लेकर शादी तक की तस्वीरें।
2/14
ग्रैंड वेडिंग

राणा और मिहिका की शादी में भले ही सिर्फ 30 लोग मौजूद थे, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उन्होंने इसे ग्रैंड बनाने में कोई कसर छोड़ी।
3/14
रॉयल कपल लग रहे थे राणा-मिहिका

राणा और मिहिका ने अपने लिए जो वेडिंग लुक चुना था, उसमें दोनों रॉयल कपल लग रहे थे। राणा ने दूल्हा बनने के लिए सिल्क का कुर्ता, धोती और अंगवस्त्र चुना था। वहीं मिहिका ने आइवरी ऐंड गोल्ड कॉम्बिनेशन का जरदोजी वर्क वाला लहंगा पहना था। इसे उन्होंने मूंगे के रंग के दुपट्टे के साथ मैच किया था।
4/14
शादी में मौजूद सभी मेहमानों का एलिगेंट लुक

शादी में शरीक हुए मेहमान तक एलिगेंट लुक में नजर आए। ज्यादातर ने अपने लिए सिल्क के ही कपड़े चुने थे। सभी ने अपनी जूलरी को भी कम से कम रखा था
5/14
कुछ ऐसा था शादी के सुबह दूल्हे राजा का लुक

शादी के दिन सुबह राणा ने सफेद कुर्ता और धोती पहनी थी। दुल्हनिया लाने के लिए तैयार इस ऐक्टर ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
6/14
मेहंदी सेरेमनी

मेहंदी सेरेमनी के लिए राणा ने सफेद तो मिहिका ने ब्राइट पिंक ड्रेस चुनी थी।
7/14
लहंगा और जैकेट में कमाल लगीं मिहिका

मिहिका ने अपनी मेहंदी पर रेसबेरी पिंक कलर का लहंगा और जैकेट पहनी थी। इस पर सिल्वर वर्क किया गया था। इस डबल फ्लेयर्ड लहंगे और स्लीवलेस जैकेट को अर्पिता मेहता ने डिजाइन किया था।
8/14
पर्ल ऐंड कुंदन जूलरी

मिहिका ने इस लुक के साथ पर्ल और कुंदन की जूलरी को मैच किया था। उन्होंने मांगटीका और कानों में हेवी ईयररिंग्स पहने थे। इनमें मिहिका के लहंगे से मैच करते कलर्स भी ऐड किए गए थे।
9/14
हल्दी की रस्म

मिहिका की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें एक ही दिन सामने आई थीं। राणा ने अपने शादी के हर फंक्शन की तरह इस दिन के लिए भी सफेद कपड़े ही चुने थे। उन्होंने नेहरू जैकेट, कुर्ता और पैंट्स पहनी थीं।
10/14
मिहिका का ब्राइट येलो लहंगा

मिहिका ने हल्दी के लिए ब्राइट येलो कलर का लहंगा चुना था। उनके इस लहंगे को आनंद कब्रा ने डिजाइन किया था।
11/14
लहंगे पर था गोल्ड और गोटा-पट्टी वर्क

मिहिका के लहंगे में स्कर्ट पोर्शन को प्लेन रखा गया था। इसमें बस बॉर्डर पर गोटा-पट्टी वर्क किया गया था। वहीं उनके ब्लाउज पर कलर ब्लॉक पैनल्स व डेलिकेट गोल्डन और गोटा-पट्टी वर्क था।
12/14
सी-शेल जूलरी

ट्रडिशनल जूलरी की जगह मिहिका बजाज ने अपने लिए सी-शेल जूलरी चुनी थी। इन्हें स्पेशली उन्हीं के लिए डिजाइन किया गया था। इनमें येलो ऐंड ग्रीम पॉम-पॉम भी ऐड किए गए थे।
13/14
प्री-वेडिंग फंक्शन लुक

प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए मिहिका ने मिंट ग्रीन और पिंक कलर का लहंगा पहना था। इसे जयंती रेड्डी ने डिजाइन किया था। इसके साथ मिहिका ने पोल्की, रूबी और पिंक टूरमैलीन की जूलरी पहनी थी।
14/14
सगाई लुक

सगाई पर राणा ने सिंपल वाइट कुर्ता और धोती पहनी थी। वहीं मिहिका कांजीवरम साड़ी और स्टेटमेंट ब्लाउज में नजर आई थीं। इस पर मैटलिक सिल्वर थ्रेड से कढ़ाई की गई थी। साड़ी के पल्ले के साथ मिहिका ने रानी पिंक कलर का दुपट्टा भी ऐड किया था। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट गोल्ड जूलरी से परफेक्ट फिनिश दी थी। (सभी फोटोज साभार: इंस्टाग्राम@ celebrity_instaportraits, Reels And Frames,rana daggubati, miheeka bajaj)
Source link


