rana miheeka satyanarayan puja: राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज ने पति-पत्नी के रूप में की पहली पूजा, बेहद खास थे पहने गए कपड़े – rana daggubati and miheeka bajaj first puja as husband wife both wear handloom clothes samantha akkineni naga chaitanya cute bonding captured in photos

ऐक्टर राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की ग्रैंड शादी के बाद, दोनों ने अपने घर पर सत्यनारायण की पूजा की। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस कपल ने बतौर पति-पत्नी पहली बार पूजा की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं। इन फोटोज में राणा और मिहिका के साथ ही, समांथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य भी नजर आ रहे हैं। सभी के एलिगेंट लुक्स सोशल मीडिया पर तारीफें पाते दिखे।

दरअसल, शादी के बाद बहू के घर आने पर दग्गुबाती हाउस में सत्यनारायण की पूजा रखी गई थी। पूजा स्थल को येलो और पर्पल फूलों के साथ ही पत्तियों से सजाया गया था। इसके सामने राणा और मिहिका बैठे थे।

पूजा के लिए मिहिका ने हैंडलूम की क्रीम ऐंड गोल्डन कलर मिक्स साड़ी पहनी थी। इस लाइट वेट साड़ी पर ब्लॉक प्रिंट डिजाइन की झलक दिख रही थी। उन्होंने इसके ऊपर गहरे लाल रंग का ब्राइडल दुपट्टा लिया हुआ था, जिस पर हेवी सिल्वर एम्बॉइडरी की गई थी। इसके साथ मिहिका ग्रीन कलर का ब्लाउज पहनी नजर आईं।

अपने इस लुक को मिहिका बजाज ने टेंपल जूलरी, मैचिंग ईयररिंग्स, मांग टीका और सफेद चूड़ियां व कंगन के साथ पूरा किया। इस नई बहू ने मेकअप मिनिमम रखते हुए, डार्क रेड लिपस्टिक लगाई थी। वहीं राणा दग्गुबाती इस दौरान सूती का प्लेन सफेद कुर्ता और गोल्डन प्रिंट वाली क्रीम धोती पहने नजर आए।

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शाही शादी की एक-एक तस्वीर है जबरदस्त, देखें कैसे लग रहे थे दूल्हा-दुल्हन

सबसे खास बात यह थी कि इस दौरान पूरे परिवार ने ही हैंडलूम के कपड़े पहने थे। समांथा अक्किनेनी इस दौरान पिस्ता ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थीं, जिसमें वह बहुत प्यारी नजर आ रही थीं। उन्होंने ही सोशल मीडिया पर फैमिली फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी थी कि सभी ने ट्रडिशनल Ponduru cotton के कपड़े पहने थे, जिन्हें हाथ से तैयार किया जाता है।

Web Title rana daggubati and miheeka bajaj first puja as husband wife both wear handloom clothes samantha akkineni naga chaitanya cute bonding captured in photos(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here