Ranbir Kapoor Kiss Deepika Padukone In Night See Photos | OMG: सरेआम एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ दीपिका ने की ऐसी हरकत, तस्वीर देख रणवीर, आलिया को होगी जलन

OMG: सरेआम एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ दीपिका ने की ऐसी हरकत, तस्वीर देख रणवीर, आलिया को होगी जलन



बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हाल ही में एक एड शूट के लिए साथ आई थी. शादी के बाद ये पहली बार था जब रणबीर और दीपिका की जोड़ी को कहीं अकेला साथ देखा गया. आपको बता दें, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे को लंबे समय तक डेट कर चुके हैं. जहां हाल ही में इस जोड़ी की एक तस्वीर सामने आई है. जिसमें रणबीर कपूर और दीपिका एक दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं. आप भी देखिए इस जोड़ी की यह खास तस्वीर.

1552974792-deepika_ranbir

हाल ही में दोनों एक इवेंट में साथ पहुंचे. इस शो को टीवी एक्टर मनीष पॉल ने होस्ट किया. इस शो के दौरान रणबीर और दीपिका कॉमेडियन भारती के साथ मस्ती करते नजर आए. इस दौरान दोनों ने दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह के गाने ‘आंख मारे’ पर डांस भी किया. इस जोड़ी की ये अदा को देखकर यही लगता है कि मोहब्बत भले न रही हो लेकिन दोस्ती अभी भी है. ये तस्वीरें जूम ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं.

[ यह भी पढ़ें: PM Modi Biopic: 12 अप्रैल नहीं अब इस दिन रिलीज होगी पीएम नरेन्द्र मोदी की बायोपिक, पढ़ें ]

हाल ही में रणवीर सिंह से इस जोड़ी के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया था. रणवीर से एक पत्रकार ने पूछा कि जब दीपिका और रणबीर कपूर साथ काम करते हैं तो क्या वो इन्सिक्यॉर फील करते हैं क्या. इस सावल को सुनते ही रणवीर सिंह हंस दिए और उन्होंने कहा ” क्या मैं आपको ऐसा शख्स लगता हूं जो असुरक्षित महसूस करता होगा. मैं इस तरह का इंसान नहीं हूं. जो भी हूं जैसा भी हूं उसे लेकर बहुत सिक्यॉर फील करता हूं. मुझे पता है कि दीपिका को मेरे जैसा प्यार और कोई नहीं कर सकता. इस वजह से मुझे दोनों के साथ काम करने पर कोई दिक्कत नहीं है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here