Rani Agrawal : मेयर रानी अब लड़ेगी विधानसभा चुनाव, आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली से दिया टिकट

Rani Agrwal AAP Candidate from Singrauli
Rani Agrwal AAP Candidate from Singrauli

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने अपनी महत्वपूर्ण सीट पर प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया है। आप ने सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल (Rani Agrawal) को सिंगरौली विधानसभा सीट से टिकट दिया है। भाजपा ने सिंगरौली से विधायक राम लल्लू वैश्य का टिकट काट रामनिवास शाह (Ramnivas Shah) को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने यहां से महिला रेनू शाह (Renu Shah) को मैदान में उतारा है। अब आप से रानी अग्रवाल मैदान में हैं। आपको बता दें कि प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से आप अब तक 70 उम्मीदवार उतार चुकी है। रानी अग्रवाल 2018 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से सिंगरौली विधानसभा का पहला चुनाव लड़ी और बहुत कम वोटों के अंतर से हार गई। उसके बाद 2022 के निकाय चुनाव में 9 हजार ज्यादा मतों से जितने वाली आम आदमी पार्टी से नगर निगम की मेयर बनी। रानी अग्रवाल मूल रूप से सिंगरौली जिले के बरगवां की निवासी हैं। उनका लकड़ी का कारोबार है।

Rani Agrawal Now Singrauli Assembly Candidate

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here