rani mukerji fashion disaster: जब करण जौहर के बर्थडे बैश में रानी मुखर्जी को देख, फैंस बोले- मैक्सी पहनकर क्यों आ गईं मैडम – rani mukerji fashion disaster in saby gown at karan johar birthday bash

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने यूं तो अपनी बेहतरीन एक्टिंग से हर किसी के दिल पर राज किया है लेकिन फैशन के मामले में वह कभी जम नहीं पाईं। जी हां, ऐसा ही एक बार तब देखने को मिला जब वह करण जौहर की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

साल 1997 में अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने यूं तो अपने शानदार एक्टिंग से हर किसी के दिल पर राज किया है लेकिन जब बात फैशन या उनके ड्रेसिंगसेंस की आती है तो वह कभी दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह जम नहीं पाईं। सिनेमाई पर्दे पर धूम मचाने वाली रानी ने यूं तो ऑन स्क्रीन एक बढ़कर एक ड्रेसेस को पहना लेकिन ऑफ स्क्रीन जब भी बात उनके स्टाइलिंग आई तो हर किसी को निराशा ही हाथ लगी। ऐसा ही हमें तब देखने को मिला जब यह अपने सबसे अच्छे दोस्त करण जौहर के बर्थडे बैश में पहुंचीं।

जी हां, साल 2012 में रानी मुखर्जी उस समय सभी की नजरों में चढ़ गईं जब वह अपने दोस्त करण जौहर के बर्थडे बैश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचीं। इस पार्टी में जहां बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक कलाकार अपने स्टाइलिश अंदाज से हर किसी को मात दे रहे थे वहीं रानी मुखर्जी साटन से कपड़े बनी एक ऐसी ड्रेस पहनकर चली गईं जो गाउन कम नाइटी ज्यादा लग रही थी। जैसे ही रानी ने इस पार्टी में अपने कदम रखे वहां मौजूद सभी लोग उनके इस अवतार को देख सोच में पड़ गए। जब ड्रेस से महंगी चप्पलों को हाथ में पकड़े नजर आईं मीरा राजपूत, तो ऐसा था पब्लिक का रिएक्शन

NBT

रानी मुखर्जी के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने इस पार्टी के लिए साटन फैब्रिक से बने V शेप हैंडमेड एम्ब्रोडरी मेटैलिक सिल्वर Shabby लॉन्ग गाउन को पहना हुआ था। जिसकी शेप एकदम हनीमून वाली नाइट मैक्सी की तरह थी। यही नहीं, अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ रेड लिप्स कानों में डायमंड इयरिंग्स और मेसी बन से खुद को स्टाइल किया था। जैसे ही पार्टी की तस्वीरें सभी के सामने आने लगी वैसे ही ट्रोलर्स ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया। बारिश में ऐसे कपड़ों में नजर आईं उर्वशी, रोके ना रुकेगी हंसी

NBT

NBT

जी हां, रानी मुखर्जी को इस अवतार में देख उनके फैंस बुरी तरह भड़क गए और उन्हें ड्रेसिंग स्टाइल से जुड़ी न जाने क्या-क्या सलाह देने लगे। कुछ लोगों को जहां रानी की यह ड्रेस नाइट मैक्सी की तरह लगी, तो कुछ लोगों के लिए रानी का यह फैशन एकदम समझ से परे था। वैसे अब आप हमें बताएं ऐसे अवतार में रानी को देखकर आपको कैसा लगा?

Web Title rani mukerji fashion disaster in saby gown at karan johar birthday bash(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here