ऐक्टर रणवीर सिंह जितना अपनी ऐक्टिंग के लिए पहचान रखते हैं उतना ही वह अपने हटकर फैशन स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। इस पहचान को बनाए रखने के लिए वह पैसे खर्च करने में भी शर्माते नहीं हैं।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

रणवीर सिंह अपने हटकर फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। वह जिस तरह से यूनीक स्टाइल्स को कूल वाइब्स के साथ कैरी करते हैं वैसा कोई और बॉलिवुड ऐक्टर शायद ही कर पाए। हालांकि, इसके लिए यह ऐक्टर पैसे भी जमकर खर्च करता है। यही वजह है कि जब इनकी कीमत सामने आती है तो सभी हैरान होकर रह जाते हैं। ऐसी ही कुछ शॉक देने वाली कीमत रणवीर के उस येलो शेड्स की भी है जो उन्होंने कुछ समय पहले पहने थे।
दरअसल, रणवीर अपनी अपकिंग फिल्म ’89’ की शूटिंग के लिए काफी टाइम तक यूके में रहे थे। इस दौरान जब मैनचेस्टर में वर्ल्ड कप मैच हुआ तो वह भी ऑडियंस बन उसे देखने पहुंचे। इंडियन टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे रणवीर का इस दौरान भी लुक सबसे हटकर था। उन्होंने चेकर्ड सूट के साथ वुलन ओवरकोट पहना था। इसे उन्होंने Christian Louboutin के शूज के साथ मैच किया था। वहीं उन्होंने गले में मैचिंग ब्राउन मफलर भी डाला हुआ था।
हालांकि, पूरे लुक का सबसे यूनीक पॉइंट उनका ब्रॉड स्क्वेर फ्रेम चश्मा था। इस ब्लैक फ्रेम के शेड्स में लाइट येलो कलर के ग्लासेस लगे थे, जो रणवीर के जेल लगे बालों और क्लासिक स्टाइल मूंछों के साथ रेट्रो फील दे रहे थे।
रणवीर का यह चश्मा Gucci Flip Up Havana कलेक्शन में से लिया गया था। इसकी कीमत करीब 36,000 रुपये बताई जाती है। वैसे ऐक्टर ने गले में जो सिंपल सा लगने वाला मफलर पहन रखा था वह भी कोई सस्ता नहीं था, बल्कि उसकी कीमत में करीब 35 हजार बताई जाती है।
50 हजार का है रणवीर सिंह का ये अजीब ‘चश्मा’, जैकेट की कीमत पूछिए मत
वैसे इससे पहले भी रणवीर कई बार अजीब और एक्सपेंसिव सन ग्लासेस में स्पॉट हो चुके हैं। कुछ समय पहले वह Kuboraum ब्रैंड का काला चश्मा लगाए दिखे थे, जिस पर स्पाइक्स डिजाइन था। यह चश्मा करीब 50,000 रुपये का था।
लो भई, उर्वशी रौतेला ने तो अजीबो-गरीब फैशन के मामले में रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया
रेकमेंडेड खबरें
सोना महापात्रा ने वीडियो पर लगाई कार्तिक आर्यन की क्लास, सि..
नालंदा के महताब आलम ने कोरोना को हराया, बिहार में अब तक 136 ..
‘शोधगंगा’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से छात्र पूरी कर सकेंगे थीसिस
RRB NTPC और Group D परीक्षा में होगी देरी, अधिकारी ने कहा- फ..
हर स्मार्टफोन में छुपा है यह फीचर, कभी ओपन किया अपना वॉइस-मे..
करियर: मेटालर्जिस्ट बनें, लाखों में मिलती है सैलरी
आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ कभी न लें ये चीजें, हो सकता है..
Career in Physical Education: क्या है स्कोप, जानें कोर्स-जॉब..
Covid 19: इस राज्य में कॉलेज दाखिले होंगे ऑनलाइन, जानें पूरा..
रिसर्च चोरी: UGC ने फिर चेताया, देखें पूरी गाइडलाइंस
स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के अध्यादेश की पीएम ने की तारीफ..
एक्सपर्ट्स की राय, लॉकडाउन हटाकर कोरोना के खिलाफ ‘हर्ड इम्यू..
Covid-19: कोरोना फ्री हुआ डूंगरपुर जिला, सभी 5 पॉजिटिव मरीज ..
वाराणसी: सुपारी कारोबारी के परिवार के तीन सदस्य भी कोरोना पॉ..
कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 1486 नए केस, 49 की मौत
Source link


