रतलाम: पूर्व निगम कर्मचारी द्वारा महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, निगम परिसर बना ‘अखाड़ा’

रतलाम, 6 जून 2025: रतलाम से एक और चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस नए वीडियो में नगर निगम का एक सेवानिवृत्त कर्मचारी, दिनेश सोलंकी, एक महिला की बेरहमी से पिटाई करते हुए साफ दिखाई दे रहा है।वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दिनेश सोलंकी महिला के साथ मारपीट कर रहा है, और मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव कर मामले को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह घटना नगर निगम परिसर की बताई जा रही है, जहां निगम का मुख्य द्वार ही ‘अखाड़ा’ बन गया।यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब कुछ दिन पहले ही मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक एसडीएम द्वारा बुजुर्ग महिला को धक्का देने का मामला सामने आया था, जिससे प्रशासनिक छवि पर भी सवाल उठे थे।

हालांकि, मारपीट की इस घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद, रतलाम पुलिस के अनुसार, अभी तक संबंधित थाने में इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रशासन इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर कोई कार्रवाई करेगा। यह वीडियो रतलाम में सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती अराजकता और हिंसक घटनाओं को उजागर करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here