raveen tandon yellow chiffon saree: ‘टिप-टिप बरसा पानी’ में भीगती हुई रवीना टंडन के कारण हिट हो गई थी ये एक चीज – tip tip barsa pani when raveen tandon yellow chiffon saree became the trend

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

भारत में जब लोग स्टाइल की बात करते हैं, तो आमतौर पर वह मूवीज या फिर सिलेब्रिटी के रेड कार्पेट लुक से इंस्पायर्ड दिखते हैं। यह दिखाता है कि बॉलिवुड और सिलेब्स ऑडियंस की जिंदगी के किस-किस हिस्से पर असर डालता है। फिल्म ‘मोहरा’ जब रिलीज हुई तो उसका गाना ‘टिप-टिप बरसा पानी’ सुपरहिट हो गया। इस गाने की यूएसपी रवीना का साड़ी लुक था, जो सॉन्ग में हॉटनेस का एलिमेंट ऐड करता दिखा था। यह लुक ऐसा हिट हुआ था कि इसने उस दौरान के फैशन पर भी असर डाला।

गानें में बारिश में भिगती और डांस करती रवीना ने ब्राइट येलो कलर की प्लेन साड़ी पहनी थी। यह साड़ी प्योर शिफॉन से बनी हुई थी, जिस वजह से इसका लुक सी-थ्रू था, जो इसे भीगती रवीना को हॉट लुक देने के लिए परफेक्ट चॉइस बनाता था। बात करें ब्लाउज की तो उसका स्टाइल तो ऐसा था, जिसे ऐक्ट्रेसेस से लेकर आम लड़कियां भी आजतक फॉलो करती दिख जाती हैं।

रवीना के ब्लाउज को भी शिफॉन से ही बनाया गया था। इसकी ट्रांसपरेंसी खत्म करने के लिए उसमें कॉटन से बने अस्तर को स्टिच किया गया था। वहीं नेकलाइन को प्लंजिंग वी शेप दिया गया था, जो लुक को और बोल्ड टच दे रहा था। स्लीव्स को केप ऐंड फ्रिल डिजाइन दिया गया था, जो उसे वेवी लुक दे रहा था।

NBT

मार्केट में छा गई थी रवीना की साड़ी

मार्केट में बढ़ गई थी डिमांड

इस फिल्म और गाने के कारण येलो शिफॉन साड़ी की डिमांड उस समय मार्केट में काफी बढ़ गई थी। इसे देखते हुए दुकानों पर खासतौर पर इसे रखा जाने लगा था। खासतौर से यंग लेडीज के बीच इसकी डिमांड ज्यादा थी।

श्रीदेवी के कारण भी पॉप्युलर हुई थी शिफॉन साड़ी

वैसे शिफॉन की साड़ी की पॉप्युलैरिटी की बात कि जाए तो फिल्म ‘चांदनी’ के कारण भी इसे काफी बूस्ट मिला था। श्रीदेवी इस मूवी में प्लेन शिफॉन की कई खूबसूरत साड़ियों में नजर आई थीं। उन्होंने इस सिंपल सी साड़ी को भी ऐसा ग्लैमरस टच दिया था कि महिलाओं के बीच यह साड़ी ट्रेंड बन गई।

NBT

फिल्मों में अभी भी दिखती हैं ये साड़ियां

हॉट सॉन्ग और शिफॉन कनेक्शन

वैसे बात हो जब शिफॉन की साड़ी की तो इसका इस्तेमाल तो अभी भी बॉलिवुड में किया जाता है। खासतौर पर जब रोमांटिक और हॉट गाना शूट करना हो, तब ऐक्ट्रेसेस को शिफॉन की साड़ी पहनाई जाती है। यहां तक कि अभी भी इसका पैटर्न श्रीदेवी और रवीना की साड़ियों जैसा प्लेन ही रखा जाता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here