कोरोना के खिलाफ जंग में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) भी कूद पड़ा है. आरबीआई ने आज रिवर्स रेपो रेट घटा कर बैंकों की जमा राशि पर ब्याज को कम कर दिया. वहीं ग्रामीण बैंकों के लिए खजाना खोल कर अर्थव्यवस्था को पटरी लाने के लिए मदद का भी एलान किया. आरबीआई के इस फैसले का गृह मंत्री अमित शाह ने स्वागत किया है.
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, जिससे आने वाले दिनों में एक मजबूत और स्थिर भारत को बनाते समय लोगों के जीवन में कम से कम व्यवधान सुनिश्चित हो सके. भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई द्वारा आज उठाए गए कदम, पीएम मोदी के विजन को और मजबूत करते हैं.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए RBI ने नाबार्ड को 20,000cr क्रेडिट सुविधा देने का फैसला किया, SIDBI को 15,000cr करने से हमारे किसानों को बहुत मदद मिलेगी, MSMEs और स्टार्ट अप्स को बहुत आवश्यक वित्तीय स्थिरता मिलेगी.’

