इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों टीमें इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची हैं और दूसरी बार IPL खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरी हैं। गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं, जबकि RCB अपने खिताब बचाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है।
क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हुई हैं, जहां दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ी अपनी टीम को चैंपियन बनाने के लिए पूरा दमखम दिखाएंगे।