
2. घरेलू चीज़ों का करती हैं उपयोग: रेखा अपनी स्किन और बालों पर केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू और नेचुरल चीज़ों का उपयोग पसंद करती हैं। घरेलू चीज़ों में वो बेसन का यूज़ सबसे ज़्यादा करती हैं। चेहरे से ऑयल, टैनिंग या अनचाहे बाल हटाने के लिए रेखा बेसन का इस्तेमाल करती हैं। बालों को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने के लिए वो हफ्ते में एक बार अंडे, दही और शहद का हेयर मास्क लगाती हैं।
यह भी पढ़ें: जब परिणीति चोपड़ा ने बिना झिझक के दिखाया था कमर पर पड़ा stretch mark
3. आंखों को करती हैं हाईलाइट: रेखा के चेहरे पर उनकी आंखें सबसे ज़्यादा एक्सप्रेसिव हैं। इसलिए मेकअप करते समय वो अपनी आंखों को हाईलाइट करना नहीं भूलती हैं। आंखों को आकर्षक शेप देने के लिए वो लाइनर और आई शैडो यूज़ करती हैं। इसके अलावा मस्कारा की मदद से वो आईलैशेज़ को उभार देती हैं।

4. खूब पानी पीना और अच्छी नींद लेना: रेखा की खूबसूरत और चमकदार स्किन का एक राज है दिनभर में 10 से 12 गिलास पानी पीना। पानी उनके शरीर को हाइड्रेट और टॉक्सिन्स से मुक्त रखता है। इसके अलावा खुद को पूरा दिन एनर्जी से भरपूर बनाए रखने के लिए वो 7 से 8 घंटे की नींद ज़रूर लेती हैं।
5. रोज करती हैं योगा: एवरग्रीन रेखा पूरे दिन कितनी ही बिजी क्यों ना हों, वो योगा के लिए 15 से 20 मिनट का समय ज़रूर निकालती हैं। मन की शांति के लिए वो मेडिटेशन करना भी पसंद करती हैं। खुद को हमेशा एक्टिव रखने के लिए वो गार्डनिंग, डांस और घर के काम भी करती हैं।
6. लेती हैं बैलेंस्ड डाइट: अपनी स्किन, बालों और शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए रेखा अपनी डाइट में हर तरह की पौष्टिक चीज़ें शामिल करती हैं। वह खाने में सब्जी, रोटी, दही और सलाद पसंद करती हैं। तली-भुनी, मसालेदार और बाहर की जंक चीज़ों को खाना अवॉइड करती हैं। वह डिनर शाम को 7.30 बजे तक कर लेती हैं।
यह भी पढ़ें: 53 तक की उम्र में भी कम नहीं हुई ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी की खूबसूरती, जानें क्या है राज
7. घर पर लेती हैं स्पा ट्रीटमेंट: रेगुलर्ली स्पा ट्रीटमेंट लेना रेखा की लाइफ का एक ज़रूरी हिस्सा है। वो अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक मसाज पर ज़्यादा विश्वास करती हैं और उन्हें घर पर ही लेना पसंद करती हैं।

नेचुरल लुकिंग ग्लो इस तरह करें मेकअप


