Relationship with spouse better now in lockdown, US survey reveals | Lockdown में रिश्तों की डोर को मजबूत कर रहे अमेरिकी, 35% ने माना बेहतर हुए संबंध

वाशिंगटन: कोरोना संकटकाल में लॉकडाउन (Lockdown) के चलते लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं. ऐसे में भारत और ब्रिटेन सहित दुनिया के कई हिस्सों में घरेलू हिंसा के मामलों में तेजी देखने को मिली है. लेकिन अमेरिकियों ने इस ‘मजबूरी’ के लॉकडाउन को अपने रिश्तों को बेहतर बनाने के मौके के तौर पर लिया है. हाल ही में हुए एक सर्वे में अधिकांश अमेरिकियों ने माना कि लॉकडाउन अवधि में जीवन साथी के प्रति उनके प्यार में इजाफा हुआ है. वह एक -दूसरे को ज्यादा बेहतर ढंग से समझने लगे हैं. आमतौर पर अमेरिकी घूमने-फिरने के शौक़ीन होते हैं. उनका आधे से ज्यादा समय घर के बाहर ही गुजरता है. ऐसे में वह अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाते, लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें ‘अपनों’ के बीच समय व्यतीत करने का भरपूर मौके मिला है और वे इस मौके का पूरा लाभ उठा रहे हैं. दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (The University of Southern California) के शोधकर्ताओं ने यह जानने के लिए कि कोरोना वायरस संकट से लोगों के जीवन में क्या बदलाव आये हैं, एक ऑनलाइन सर्वे संचालित किया. 

सर्वेक्षण में शामिल एक हजार लोगों कई सवाल पूछे गए, जिसमें से अधिकांश ने यह माना कि लॉकडाउन की वजह से उन्हें अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिला और इससे उनके रिश्ते बेहतर हुए हैं. शोधकर्ताओं के मुताबिक, 35 फीसदी लोगों ने कहा कि लॉकडाउन अवधि में उनके अपने पति-पत्नी और बच्चों के साथ रिश्तों में सुधार हुआ है. इसकी सबसे बड़ी वजह लॉकडाउन के चलते ‘बार’ आदि पर लगी रोक है. दरअसल, ज़्यादातर अमेरिकी तकरीबन हर रोज बार का रुख करते हैं, और पीने-पिलाने में उनका आधे से ज्यादा समय चला जाता है. अब चूँकि बार आदि बंद हैं, उनके पास घर में रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.     

इसका सबसे ज्यादा दुख 
सर्वे में यह भी सामने आया कि लॉकडाउन में अमेरिकियों को सबसे ज्यादा दोस्तों, रिश्तेदारों से न मिलने और रेस्टोरेंट न जा पाने का मलाल है. हालांकि, केवल 20 फीसदी ने ‘बार’ नहीं जा पाने पर दुःख जताया. शोधकर्ताओं के अनुसार, महामारी के कारण अर्थव्यवस्था के बुरे हाल हैं और इस वजह से शराब की खपत में कमी देखने को मिली है. 

वर्क फ्रॉम होम पसंद
अमेरिका के कुछ क्षेत्रों से लॉकडाउन हटा लिया गया है, उसके बावजूद अधिकांश लोग घर से ही काम करना चाहते हैं. सर्वे में शामिल 42 फीसदी लोगों ने कहा कि वे महामारी के पूरी तरह समाप्त होने तक ‘वर्क फ्रॉम होम’ चाहते हैं. वे अब दफ्तर आने-जाने में ज़्यादातर समय व्यतीत करना नहीं चाहते. क्योंकि दफ्तर जाने के लिए उन्हें तैयार होना पड़ता है, जबकि घर में वह आराम के साथ काम कर सकते हैं. सर्वे में एक तिहाई से अधिक अमेरिकियों ने बताया कि उन्होंने पहली बार ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया और 39 प्रतिशत ने कहा कि वे कोरोना समाप्त होने के बाद भी ऑनलाइन शॉपिंग को तवज्जो देंगे.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here