रीवा छात्रों ने कुलपति कक्ष में लगाए ‘लापता’ के पोस्टर: रीवा एपीएस विवि में छात्रों का 5 घंटे तक हंगामा

रीवा। रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में छात्रों ने कुलपति के केबिन में घुसकर कुर्सी पर ‘कुलपति लापता’ का पोस्टर चिपका दिया। सहायक कुलपति के केबिन में ‘फरार’ का पोस्टर लगा दिया। इस दौरान जमकर हंगामा भी देखने को मिला। विश्वविद्यालय में गुरुवार को 450 से अधिक छात्रों ने परीक्षा प्रबंधन की अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई। मामला पूरक परीक्षा परिणाम अपलोड न होने से जुड़ा है। हंगामे के बाद विश्वविद्यालय ने छात्रों की मांगें सुन लीं। यह पूरा घटनाक्रम 5 घंटे तक चला। छात्र अमन सिंह ने बताया कि प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा 10 जिलों के कॉलेजों से आए छात्रों का था।

जहां पूरक परीक्षा परिणाम अभी तक अपलोड नहीं किए गए। अगली परीक्षाएं पूरक परीक्षा परिणाम जारी करने के पहले ही शुरू कर दी गई। परीक्षा परिणाम जारी न होने के कारण छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। इसकी वजह से छात्र परीक्षा में बैठने से वंचित हो रहे हैं।स्टूडेंट्स तुरंत विश्वविद्यालय पहुंचकर सहायक कुलसचिव बाबूलाल साकेत से मिलने का प्रयास किया। सहायक कुलसचिव ने अपने कक्ष में ताला लगाकर भागने का प्रयास किया। इससे बाद विश्वविद्यालय अध्यक्ष ने छात्रों के साथ कुलपति कार्यालय में प्रवेश किया।

उन्होंने ‘सहायक कुलसचिव फरार’ के पोस्टर लगाए। लगभग 5 घंटे तक आंदोलन जारी रहा क्योंकि प्रशासनिक लापरवाही के कारण छात्रों का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता। उधर पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि 66 प्रभावित छात्रों के परिणाम अविलंब अपलोड किए जाएंगे। छात्रों को परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान किया जाएगा। भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार किया जाएगा।

blob:https://www.no2politics.com/2424e7d2-7f75-48fa-bca2-f8044f5c3af1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here