RGF को मेहुल चोकसी और PMNRF से फंड मिलने के आरोपों पर कांग्रेस ने दी सफाई – Congress response bjp president jp nadda charges related to pmnrf choksi firm rajiv gandhi foundation

  • कांग्रेस ने कहा- साल 2005-06 में PMNRF से 20 लाख रुपये मिले
  • RGF को नविराज एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड से मिले 10 लाख रुपये

कांग्रेस पार्टी ने पीएम नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) और चोकसी फर्म से राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसे मिलने के आरोपों पर सफाई दी है. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को साल 2005-06 में PMNRF से 20 लाख रुपये की मामूली धनराशि मिली थी, जिसका इस्तेमाल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में राहत कार्यों में खर्च किया गया. इसके अलावा PMNRF से कोई पैसा नहीं मिला.

इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने मेहुल चोकसी से डोनेशन मिलने की बात को खारिज किया है. कांग्रेस ने कहा कि मेहुल चोकसी से व्यक्तिगत तौर पर न कोई डोनेशन मिला और न ही राजीव गांधी फाउंडेशन ने उसको कोई लोन दिया. राजीव गांधी फाउंडेशन के रिकॉर्ड में है कि साल 2013 में नविराज एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड से 10 लाख रुपये का मामूली फंड मिला था, जिसके डायरेक्टर्स में से एक मेहुल चोकसी भी था.

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने राजीव गांधी फाउंडेशन की फंडिंग और चीनी कनेक्शन को लेकर कांग्रेस पर ताबड़तोड़ सवाल दागे थे. बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया था कि पीएम नेशनल रिलीफ फंड जो लोगों की सेवा और उनको राहत पहुंचाने के लिए है, उससे साल 2005-08 तक राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसा क्यों गया? देश की जनता इसका जवाब जानना चाहती है.

इसे भी पढ़ेंः RGF पर नड्डा ने सोनिया गांधी से पूछे 10 सवाल, कहा- मेहुल चोकसी से क्यों लिया गया पैसा

इसके साथ ही जे. पी. नड्डा ने यह भी सवाल किया था कि मेहुल चोकसी से राजीव गांधी फाउंडेशन में पैसा क्यों लिया गया? मेहुल चोकसी को लोन देने में मदद क्यों की गई? मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में आरोपी है. PNB घोटाले के तहत नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर 13 हजार करोड़ रुपये के गबन का आरोप है. ये मामला 2018 में सामने आया था.

इसे भी पढ़ेंः नड्डा पर कांग्रेस ने किया पलटवार, चीन और RSS के रिश्ते समेत पूछे ये 10 सवाल

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here