Ridhi Dogra And Rakesh Bapats Married Life Is In Trouble | क्या शादी के 7 साल बाद रिद्धि डोगरा और राकेश बापट के रिश्ते में आ गई है खटास?

क्या शादी के 7 साल बाद रिद्धि डोगरा और राकेश बापट के रिश्ते में आ गई है खटास?




टीवी के सबसे खूबसूरत कपल में से एक रिद्धि डोगरा और राकेश बापट की पर्सनल लाइफ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। स्पॉटबॉय.कॉम की खबर के मुताबिक शादी के 7 साल बाद रिद्धि डोगरा और राकेश बापट के रिश्ते में खटास आ चुकी हैं। ये दोनों में अब एक साथ नहीं रहना चाहते। ये तक बताया जा रहा है कि रिद्धि राकेश से अलग रहती हैं। मामला इस कदर बिगड़ चुका है कि ये दोनों तलाक लेने तक की सोच रहे हैं। स्पॉटबॉय।कॉम ने इस खबर के बाद जब राकेश को कई कॉल और व्हाट्सएप्प पर मैसेज किए तो उनका कोई जवाब नहीं आया। स्पॉटबॉय।कॉम ने रिद्धि डोगरा की करीबी दोस्त आशा नेगी से इस मामले में संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि “रिद्धि मेरी बेस्ट फ्रेंड हैं। मुझे माफ करे इस मामले में मैं कुछ भी नहीं बोल सकती।” आगे पूछने पर उन्होंने कहा “देखिए मैं रिद्धि की अच्छी दोस्त हूं और मैं उसके बारे में सबकुछ जानती हूं। लेकिन मुझे इस मामले पर कुछ नहीं कहना हैं।” और भी उसके तुरंत बाद उन्होंने कहा “मुझे इस बारे में जानकारी नहीं हैं।”


वहीं सरगुन मेहता से इस मामले में स्पॉटबॉय.कॉम ने बात की तो उन्होंने कहा कि “मुझे माफ करे मैं इस मामले में बिना रिद्धि के इजाजत के कुछ नहीं बोलना चाहती। ये रिद्धि का निजी मामला हैं। मुझे पहले रिद्धि से बात करनी होगी उसके बाद ही मैं किसी और से बात करूंगी।”

जब स्पॉटबॉय.कॉम ने रिद्धि से इस मामले में बात की तो उन्होंने सारी बातें सुनने के बाद उन्होंने माफ़ी मांगते हुए फोन कट कर दिया। उसके बाद उन्होंने हमें मैसेज में जवाब दिया कि आपको कोई अधिकार नहीं है कि किसी के निजी मामले में बात करें। दूर रहें।” उन्होंने आगे लिखा “नहीं ऐसा नहीं हैं। आप बकवास बात कर रहे हैं।”

राकेश और रिद्धि पहली बार स्टार प्लस के शो ‘मर्यादा लेकिन कब तक’ के सेट पर मिले थे. जहां इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया था.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here