RR vs DC live updates ipl 2020 live score rajasthan royals vs delhi capitals today live cricket score updates

RR vs DC IPL Score Live Updates : आज राजस्‍थान रॉयल्‍स को हराया तो अंक तालिका में टॉप पर पहुंच जाएंगी DC

RR vs DC, IPL 2020 Score: दिल्‍ली कैपिटल्‍स टीम के इस समय पांच मैचों में 8 अंक हैं

RR vs DC IPL Score Live Updates: आईपीएल (IPL 2020) के इस सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित करने वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स टीम का मुकाबला आज राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR vs DC) से होगा. मैच शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम में होगा. श्रेयस अय्यर, पृथ्‍वी शॉ और ऋषभ पंत जैसे युवा प्‍लेयर्स से सजी दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया और अपने पांच मैचों में से चार में जीत दर्ज की है. आठ अंकों के साथ श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी वाली टीम अंकतालिका में दूसरे स्‍थान पर है. दिल्‍ली की टीम के लिए अब तक बल्‍लेबाजी में कप्‍तान श्रेयस के अलावा पृथ्‍वी शॉ और ऋषभ पंत ने अच्‍छा प्रदर्शन किया है जबकि गेंदबाजी में स्‍पीडस्‍टार कागिसो रबाडा का सामना करना विपक्षी बल्‍लेबाजों के लिए मुश्किल हो रहा है. स्पिन डिपार्टमेंट में हालांकि रविचंद्रन अश्विन टीम में हैं लेकिन रिस्‍ट स्पिनर अमित मिश्रा का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका रहा है. दूसरी ओर, स्‍टीव स्मिथ की राजस्‍थान रॉयल्‍स टीम का प्रदर्शन अब तक ‘अच्‍छे और खराब’ के पेंडुलम के बीच झूलता रहा है. राजस्‍थान टीम ने किंग्‍स इलेवन पंजाब के खिलाफ 200 से अधिक के स्‍कोर को सफलतापूर्वक चेज करके फैंस की प्रशंसा बटोरी थी लेकिन इसके बाद से टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है. राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम को अब तक पांच मैचों में दो जीत और तीन हार नसीब हुई हैं. राजस्‍थान इस समय चार अंकों के साथ सातवें स्‍थान पर है. आज के मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स जीती तो अंकतालिका में पहले स्‍थान पर पहुंच जाएगी. फिलहाल शीर्ष स्‍थान पर काबिज मुंबई इंडियंस के इस समय छह मैचों में दिल्‍ली के ही बराबर आठ अंक हैं. 

IPL 2020 Match 23 Live Scores Between Rajasthan Royals And Delhi Capitals, Straight From The Sharjah Cricket Stadium, Sharjah

हैलो…आपका स्‍वागत है
हैलो..आईपीएल 2020 के अंतर्गत राजस्‍थान रॉयल्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के मैच के लाइव कवरेज में स्‍वागत है. मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम अगर जीती तो 10 अंकों के साथ प्‍वाइंट्स टैली में पहले स्‍थान पर पहुंच जाएगी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here