बालाघाट , कारंजा संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत बालाघाट जिले के लांजी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कारंजा पहुंचे। वे यहां संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रमों में श्री भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब देवरस एवं वरिष्ठ प्रचारक भाऊराव देवरस की स्मृति में नवनिर्मित सेवान्यास भवन का लोकार्पण, माधव नेत्रालय का शुभारंभ करेंगे साथ ही दत्त मंदिर में पूजा करेंगे तथा ग्राम कारंजा में मंचीय कार्यक्रम में शामिल होंगे ।


