rubina dilaik covid recovery: Covid Recovery: रुबीना दिलैक ने जीती कोरोना की जंग, फैंस को बताए जल्द रिकवरी के 5 राज – tv actress rubina reveals 5 secret of her speedy recovery you can also follow these tips watch the video

​म्यूजिक सुनना

रुबीना दिलैक 19 दिनों तक क्वारंटीन रहने के बाद अब पूरी तरह से रिकवर हुई हैं। रुबीना ने तेजी से रिकवर होने के सीक्रेट्स अपने फॉलोअर्स के साथ एक वीडियो मे शेयर किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि जब कोविड रिकवरी के दौरान वे अकेले ही अपने कमरे में कुछ पसंदीदा गाने सुनती थीं।

इससे वे अच्छा फील करती हैं और उनके अंदर सकारात्मक वाइब्स आती थीं। रुबीना ने वीडियो पोस्ट करके लिखा है, ‘मैं 19 दिन से ज्यादा वक्त तक क्वॉरंटीन रही लेकिन इन 5 चीजों की वजह से मैं तेजी से रिकवर हो पाई। इनमें सबसे इंपॉर्टेंट है अपना फेवरेट म्यूजिक सुनना और खुश रहना।’

कोरोना वैक्सीन से क्या बदल जाएगा DNA? जानिए क्‍या कहते हैं Experts

​हेल्दी खाना

रुबीना ने बताया कि रिकवरी के दौरान उन्होंने अपने खान-पान पर काफी ध्यान दिया। उन्होंने उसी डाइट को फॉलो किया जिससे कोविड की जल्द से जल्द रिकवरी हो सके। रिकवरी के दौरान रुबीना अपने घर शिमला में रहीं, जहां पर उन्हें अपनी मां के साथ खाना मिलता था।

​योग

चूंकि एक्ट्रेस योग में माहिर हैं। कोविड की चपेट में आने से पहले भी रुबीना आए दिन ही अपनी योग अभ्यास के वीडियो डालती थीं। रिकवरी के दौरान भी एक्ट्रेस ने योग प्रैक्टिस की। इस बीच भले ही उन्होंने टफ आसन न किए हों लेकिन ब्रीदिंग एक्सरसाइज ने उनका रिकवरी में काफी साथ दिया।

​हाइड्रेट रहना

कोरोना के वक्त आपको हाइड्रेट रहना जरूरी होता है। रुबीना ने इस बात का भी पूरा ध्यान दिया और वे हमेशा खुद को हाइड्रेट रखती थीं। शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए वे हेल्दी ड्रिंक्स और फ्रूट्स का भी सेवन करती रहीं।

किन्हें लगवानी चाहिए कोविशील्ड और किसके लिए बेहतर है कोवैक्सीन, जानें डॉक्टर की राय

​समय पर दवा लेना

रुबीना को जैसा डॉक्टर ने कहा था उन्होंने उसी वक्त अपनी दवाएं लीं। उन्होंने वही दवाएं लीं जो उन्हें डॉक्टर ने बताई थीं। रुबीना दिलैक ने जो हेल्थ टिप्स बताए हैं, वो कोरोना ही नहीं बल्कि किसी भी बीमारी से जल्दी रिकवर होने में मदद करते हैं।

‘पॉजिटिव रहना, हेल्दी डाइट लेना, योग और हाइड्रेट रहना’ ये वो बातें जो हर किसी को फॉलो करनी चाहिए। जब भी आप बीमार हों तो बजाए घबराने के खुश रहने की कोशिश कीजिए।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here