रायपुर, ब्यूरो। छत्तीसगढ़ में एक माला से बवाल मच गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा का जो आई टी सेल है, अफवाह फैलाना वाला है, वह सक्रिय रहता है हमेशा, वह गणेश जी को पूरे देश में दूध पिला देती है। यह अफवाह फैलाने में बहुत माहिर है जो हमारे प्रिमिटिव ट्राइब्स है, वह विशेष प्रकार के घास से माला बनाते हैं। भाजपा को यह डॉ रमन सिंह से ही पूछ लेना चाहिए, उन्हीं के गृह जिले का है। मैंने मोहम्मद अकबर से कहा था कि ऐसे तो फूल माला से हम स्वागत बहुतों करते हैं, लेकिन क्या प्रिमिटिव ट्राइब्स के यहां जो माला बनती हैं, उसे मंगवा सकते हैं क्या? उन्होंने वह माला मंगवाई, हमने उससे सभी का स्वागत किया। अब भाजपा उसे सोने का बता रही है वह सोने से भी ज्यादा कीमती है, यह दूसरे जगह नहीं मिलेगी जो सिर्फ छत्तीसगढ़ में मिलती है।” आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन दिन तक कांग्रेस का राष्ट्रीय महाअधिवेशन हुआ है, जिसमें अतिथियों को यह बांस की माला पहनाई गई थी। भाजपा ने इस माला को सोने की माला बताया था।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने घेरा
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने ट्वीट करके भूपेश बघेल पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि अरे वाह!आपकी आईटी सेल भी आपकी तरह बड़ी नटखट है। भूपेश बघेल जी। कोई मुद्दा नहीं मिला,तो वीडियो बनवाकर कांग्रेस पदाधिकारियों से वायरल करवा दिया,फिर ही खुद अफ़वाह की शोर मचाने लगे! छत्तीसगढ़ भाजपा और जनता आपके ड्रामे देख रही है!लोगों का मनोरंजन करना कोई कांग्रेस से सीखे।