Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

राणा दग्गुबाती अब मैरिड मैन बन चुके हैं। उन्होंने 8 अगस्त को अपनी लेडी लव मिहिका बजाज को जीवनसाथी बनाया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं और लोगों ने बड़ी संख्या में इस कपल को बधाई देते हुए, उनकी खूबसूरत जोड़ी की तारीफ की। वैसे इस शादी में एक और हसीना काफी लाइमलाइट बटोर ले गई। यह थी समांथा अक्किनेनी, जिनका सिंपल एलिगेंट स्टाइल लोगों के दिल में जगह बना गया।
समांथा ने अपने देवर राणा दग्गबाती की शादी के लिए ऐसी साड़ी चुनी थी, जिसकी किसी ने उम्मीद तक नहीं की थी। उन्होंने कांजीवरम या हेवी वर्क वाली साड़ी की जगह बेहद सिंपल साड़ी चुनी थी, जिसे रॉ मैंगो से खरीदा गया था।
इंडिगो कलर की इस साड़ी का फैब्रिक चंदेरी था। इसमें हल्के नीले रगं के फूल और सुनहरी रंग की पत्तियों की ओवरऑल डिजाइन थी, जो उसे उसका खूबसूरत लुक दे रही थी। इस साड़ी की बॉर्डर गोल्डन और सिल्वर थ्रेड से बनाई गई थी। समांथा ने इसके साथ क्रू नेकलाइन का स्लीवलेस ब्लाउज पहना था।
राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की मेहंदी में सामंथा अक्किनेनी ने बिखेरा जलवा, लगीं बेहद स्टनिंग
जूलरी की बात करें, तो इसके लिए समांथा अक्किनेनी ने पोल्की डायमंड सेट को चुना था। उन्होंने एम्रल्ड, पर्ल और डायमंड से बना हेवी चोकर नेकलेस पहना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे, जो चोकर के लुक के मुकाबले काफी लाइटवेट लग रहे थे। इसके अलावा इस अदाकारा ने और कोई जूलरी नहीं पहनी थी।
राणा दग्गुबाती की दुल्हनिया ने पहना अब तक सबसे सुंदर लहंगा, तैयार करने में लगे इतने हजार घंटे
समांथा ने मेकअप के लिए न्यूड शेड चुना था। उन्होंने ड्यू लुक वाला मेकअप किया था, जो उन्हें ग्लोइंग लुक दे रहा था। इस अदाकारा ने पाउट को भी न्यूड शेड लिपस्टिक से ही कलर किया था। वहीं अपने बालों को भी उन्होंने सिंपल ऐंड स्टाइलिश लुक दिया था। समांथा के हेयर को साइड पार्टिशन देते हुए, उसे लूज बन में स्टाइल किया गया था।
इस एलिगेंट लुक के सामने आते ही, अदाकारा के फैन्स उन पर और भी ज्यादा फिदा हो गए। लोगों ने इसकी भी तारीफ की कि समांथा ने कैसे हेवी साड़ी न चुनते हुए राणा दग्गुबाती की शादी में उनकी दुल्हन मिहिका पर ही सबकी नजरें बनाई रखीं।
Source link