संजय नगायच ने किए बागेश्वर बालाजी के दर्शन, कहा गरीबों और किसानों के खाद्यान्न की सुरक्षा मेरी सर्वोच्चबागेश्वर

धाम। मध्यप्रदेश वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय नगायच बुधवार को सपरिवार बागेश्वर धाम पहुँचे, जहाँ उन्होंने बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा पूज्य बागेश्वर सरकार का आशीर्वाद प्राप्त किया,दर्शन के उपरांत बागेश्वर सरकार से परिवार के साथ आश्रीवाद लिया और बागेश्वर सरकार को जुगल किशोर भगवान का चित्र भेट किया इस दौरान श्री नगायच ने कहा कि उनके लिए यह अत्यंत सौभाग्य और आनंद का विषय है कि उन्हें पूज्य गुरुदेव और बागेश्वर बालाजी की कृपा, साथ ही मध्यप्रदेश सरकार एवं संगठन के विश्वास से यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है।उन्होंने

कहा कि वे लंबे समय से बागेश्वर धाम परिवार से जुड़े हुए हैं और बालाजी से यही प्रार्थना करने आए हैं कि उन्हें सद्बुद्धि, शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें, ताकि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर प्रदेश के विकास में सार्थक योगदान दे सकें।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष के रूप में उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता किसानों और गरीबों के खाद्यान्न की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वेयरहाउस में रखी किसानों की उपज एवं मध्यप्रदेश सरकार के भंडारित खाद्यान्न का सुरक्षित संरक्षण, उचित रख-रखाव तथा सभी निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।,

श्री नगायच ने कहा, “गरीबों और किसानों के खाद्यान्न की सुरक्षा ही मेरी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ यह सुनिश्चित करूंगा कि वेयरहाउस में रखा प्रत्येक दाना सुरक्षित रहे और भंडारण व्यवस्था पूरी पारदर्शिता एवं नियमों के अनुरूप संचालित हो।उन्होंने अंत में बागेश्वर बालाजी और पूज्य बागेश्वर सरकार का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की ।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here