Tuesday, July 1, 2025
HomeUncategorizedSarso ka tel soft skin ke liye: Mustard oil for smooth skin

Sarso ka tel soft skin ke liye: Mustard oil for smooth skin

Garima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

इस वक्त हर तरफ Covid-19 की ही चर्चा है। कोई जानकारी बढ़ाने के लिए तो कोई डर से इस बारे में बात कर रहा है। लेकिन हम नहीं चाहते कि सार्स कोरोना वायरस-2 का मुकाबला करते हुए हमारे रीडर्स को किसी भी तरह की असुविधा या डर सताए। इसलिए यहां जानें, हाथों की हाइजीन मेंटेन रखने के साथ ही उन्हें सॉफ्ट और सुंदर बनाए रखने का तरीका…

ताकि हाथ रूखे ना हों, काम की टिप्स

हम सभी को पता है कि कोविड -19 से बचने के लिए हमें दिन में कई बार और किसी भी चीज को छूने के बाद अपने हाथ धोने हैं। ऐसे में हाथों में रूखापन आना और उनकी सॉफ्टनेस कम होना सामान्य-सी बात है। लेकिन यह काफी परेशान करनेवाली स्थिति भी होती है। इसलिए आपको इस स्थिति से बचने के लिए सबसे पहले अपने वॉशवेशिंग के पास हैंडवॉश के साथ ही मॉइश्चराइजर भी रखना है। ताकि हाथ पोंछने के तुरंत बाद आप उसे अप्लाई कर लें। और किसी भी तरह के आलस के चलते आपकी स्किन ड्राई ना हो।

सरसों तेल है मददगार

सरसों तेल स्किन को सॉफ्ट रखने का काम करता है। लेकिन अगर आपको सरसों तेल हाथ पर लगाने की सलाह दी जाए तो आपको अजीब लग सकता है। हैरान ना हों, सरसों तेल को रात में सोने से पहले हाथों पर अच्छी तरह से मसाज करें। यह आपकी स्किन को सॉफ्ट रखेगा और हाथों पर किसी भी तरह के वायरस या बैक्टीरिया को भी नहीं पनपने देगा।

यह भी पढ़ें:आलसी लड़कों और लड़कियों के लिए हैं ये खास ब्यूटी टिप्स

NBT

हैंडवॉश के पास ही मॉइश्चराइजर भी रखें

ऐसे मदद करता है सरसों का तेल

सरसों का तेल प्राकृतिक रूप से गर्म होता है। यानी इस तेल की तासीर गर्म होती है। यह ऐंटिफंगल और ऐंटिबैक्टीरियल ऑइनमेंट की तरह काम करता है। साथ ही स्किन की सॉफ्टनेस और रंगत निखारने का काम भी करता है। इसलिए रात को सोने से पहले अगर आप इस तेल को हाथों पर लगाएंगे तो स्किन का रंग साफ करने, हाथों की हाइजीन मेंटेन रखने और सॉफ्टनेस बनाए रखने में आपको मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें:लड़कों के गाल यूथफुल बनाते हैं ये 2 बेहद आसान योग

NBT

रात को सोने से पहले इस तरह लगाएं सरसों का तेल

सरसों तेल से सॉफ्टनेस पाने का एक और तरीका

अगर आपके हाथ बहुत अधिक रूखे हो गए हैं और त्वचा फटने लगी है तो आप अपने हाथों को साबुन से धोने के बाद उन पर सरसों तेल से अच्छी तरह मसाज करें। अब अपनी हथेलियों को 15 से 20 मिनट के लिए गुनगुने पानी में डुबोकर बैठें। इसके बाद टॉवल से हाथ पोंछकर या तो थोड़ा सा सरसों तेल फिर लगाएं या फिर मॉइश्चराइजर लगाएं और कम से कम 30 मिनट हाथों को गीला ना करें। अगर आप यह काम रात को सोने से पहले करेंगे तो यह अधिक असरकारी होगा और जल्द हाथों को सॉफ्ट बनाएगा।

यह भी पढ़ें:क्‍या आप जानती हैं मॉइस्चराइजर लगाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें:घर पर बाल स्ट्रेट करने के इजी टिप्स, नहीं पड़ेगा पार्लर जाना


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100