भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल जारी, 11 जनवरी से होगा मुकाबला शुरू

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार, 14 जून को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। यह सीरीज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेली जाएगी और दोनों टीमों के खिलाड़ियों से इसमें शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

इस सीरीज में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे।सीरीज की शुरुआत तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के साथ होगी, जिसका पहला मैच 11 जनवरी 2026 को बड़ौदा में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट में होगा, जबकि तीसरा और अंतिम वनडे 18 जनवरी को इंदौर में आयोजित किया जाएगा।

वनडे सीरीज के बाद, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला टी20 मैच 21 जनवरी को नागपुर में होगा, जबकि दूसरा टी20 23 जनवरी को रायपुर में होस्ट किया जाएगा। तीसरा टी20 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा, वहीं चौथा 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में होगा। पांचवां और अंतिम टी20 मैच 31 जनवरी को त्रिवेंद्रम में खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here