See VIDEO : चंद्रमा में क्या कर रहा है चंद्रयान-3 का लैंडर और रोवर, देखिए जरा

Pragyaan Rover

नई दिल्ली। भारत का चंद्रयान3 (chandrayaan 3) उपग्रह चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित तो पहुंच गया, लेकिन उसके बाद वहां क्या हो रहा है। चंद्रयान3 से अलग होकर लैंडर (Lander)चंद्रमा की सतह पर उतर चुका है। लैंडर से रोवर प्रज्ञान (Rover Prgayaan Video) भी बाहर आ चुका है। अब प्रज्ञान, लैंडर की फोटो वीडियो खींच रहा है, वहीं लैंडर, भी प्रज्ञान की फोटो खींच रहा है। इसरो ने आज यह वीडियो शेयर किया है। इसमें प्रज्ञान रोवर लैंडर के रैंप से बाहर निकलता दिख रहा है। गौरतलब है कि चंद्रयान-3 के लैंडर से छह पहियों और 26 किलो वाले प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का पहला वीडियो इसरो ने शुक्रवार को शेयर किया गया है। आपको बता दें कि चंद्रयान-3 के लैंडर की लैंडिंग के करीब 14 घंटे बाद गुरुवार सुबह ISRO ने रोवर के बाहर आने की पुष्टि की। चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरा था। चांद की सतह पर आते ही रोवर ने सबसे पहले अपने सोलर पैनल खोले। ये 1 सेमी/सेकेंड की गति से चलता है और अपने आस-पास की चीजों को स्कैन करने के लिए नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है। रोवर 12 दिनों में लैंडर के आधा किमी के दायरे में घूमेगा। प्रज्ञान रोवर के पीछे के दो पहियों पर भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ और इसरो लोगो के इंडेंट हैं। जैसे ही रोवर चंद्रमा पर उतरा तो उसके पहियों ने चांद की मिट्टी पर इन प्रतीकों की छाप छोड़ी। रोवर में दो पेलोड भी लगे हैं जो पानी और अन्य कीमती धातुओं की खोज करेंगे।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/08/8ypT3L8dx0hotgyu.mp4

Japan MS Dhoni Lander to the Lunar #PragyanRover

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here