प्रदेश के 55 जिलों से चयनित युवा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और मूल्यांकन में निभाएंगे भूमिका

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम (CMYPDP) के अंतर्गत चयनित मुख्यमंत्री फेलो (CM Fellows) के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं की भागीदारी, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपने विचार साझा किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं मूल्यांकन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रदेश के 55 जिलों से चयनित युवा अपने सुझावों और निष्पक्ष मूल्यांकन के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली कमियों को दूर करने तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने विश्वास जताया कि युवा फेलो अपने अनुभव, सुझाव और विश्लेषण के जरिए सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में सहयोग करेंगे। इस पहल का उद्देश्य सुशासन को मजबूत करना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से आम नागरिकों तक पहुंचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here