नई दिल्लीः अमेरिका के एक स्वयंभू (Self-help) गुरु को सेक्स स्लेव्स (Sex Slaves) की तरह एक रैकेट चलाने का दोषी पाया गया है. न्यूयॉर्क की कोर्ट ने मंगलावर (27 अक्टूबर) को उसे 120 साल जेल की सजा सुनाई. 60 वर्षीय स्वयंभु गुरु कीथ रेनेर (Keith Raniere) को बलात्कार, यौन तस्करी और जबरन श्रम कराने जैसे कई मामलों का दोषी पाया गया है. वो Nxivm नाम का सेल्फ हेल्प ग्रुप चलाता था. कोर्ट ने कीथ को आजीवन कारावास के अलावा 1.75 मिलियन डॉलर का जुर्माना भी लगाया है.
हर अनुयायी से लेता था 5 हजार डॉलर
कीथ पांच दिनों के सेल्फ हेल्प कोर्स के लिए अपने अनुयायियों (Followers) से 5000 डॉलर लेता था लेकिन उनमें से अधिकांश भक्तों का आर्थिक और यौन शोषण किया करता था और उनका खान-पान बंद कर देता था. उसे Vanguard के तौर पर भी जाना जाता है.
ये भी पढ़ें- ब्रिटिश रायल फैमिली ढूंढ रही है हाउसकीपर, सैलरी सुनकर उड़ जाएंगे होश
जबरन बनाता था सेक्स संबंध
कीथ ने इसी सेल्फ हेल्प ग्रुप में से एक अलग संगठन DOS स्थापित किया था. संगठन में उसने पिरामिड टाइप का स्ट्रक्चर बना रखा था, जिसमें महिलाएं गुलाम और कीथ इस संगठन का ग्रांड मास्टर यानी शीर्ष पद पर था. इसमें सभी महिलाएं कीथ की दासी थीं, जिनके साथ वो अत्याचार करता था. इन गुलाम महिलाओं को कीथ अपने साथ जबरन सेक्स संबंध बनाने के लिए फोर्स करता था.
ये भी पढ़ें- कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच आई अच्छी खबर, स्टडी में सामने आए ये नतीजे
Nxivm में जानवर की तरह रखी जाती थीं महिलााएं
कीथ इन महिलाओं को उनकी निजी जानकारी और अंतरंग फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया करता था. कई महिलाओं को जानवरों की तरह रखा जाता था ताकि दूसरे देखकर डर सकें. कोर्ट ने जून 2019 में ही केनेथ को सात मामलों में दोषी पाया था. उसपर सेक्स रैक्ट चलाने, सेक्स ट्रैफिकिंग, उगाही, आपराधिक षडयंत्र और 15 साल की एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप थे. कीथ ने साल 1998 में Nxivm संगठन की स्थापना की थी.

